समय पर कर जमा कर करें राष्ट्र को सशक्त: अपर आयुक्त
जीएसटी से संबंधित एकमा में आयोजित किया गया राज्य कर विभाग द्वारा कार्यशाला
भदोही। नगर के मर्यादपट्टी स्थित कालीन भवन के एकमा सभागार में गुरुवार को राज्य कर विभाग द्वारा
जीएसटी से संबंधित कार्यशाला का आयोजन किया गया। जहां पर व्यापारियों व कालीन निर्यातकों के साथ राज्य कर विभाग में लंबित कार्यों तथा राजस्व में वृद्धि से संबंधित मुद्दों पर परिचर्चा की गई।
इस दौरान अपर आयुक्त ग्रेड-1 राज्य कर वाराणसी जोन मिथिलेश शुक्ला ने कहा कि इस परिचर्चा का उद्देश्य विभाग और व्यापारियों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करना और राज्य के राजस्व को बढ़ाने के लिए प्रभावी रणनीतियों पर विचार करना है। उन्होंने कहा कि जीएसटी से संबंधित भ्रांतियां आपसी संवाद के जरिए दूर किया जा सकता है। सही जानकारी नहीं होने के कारण व्यापारियों के मन में अनेक प्रकार की भ्रांतियां दिमाग में बनी रहती है। समय पर कर जमा करके राष्ट्र को सशक्त करें और भारत को विकसित राष्ट्र बनाएं। सहायक आयुक्त (कार्यपालक) राज्य कर मिर्जापुर दिनेश कुमार दुबे कहा कि जीएसटी से संबंधित सभी जानकारियों को जानने की कोशिश करें। तभी उद्योग चलाने में सजगता होगी। सहायक आयुक्त (वि.अनु,शा.) राज्य कर अनिल कुमार सिंह ने भी कर से संबंधित जानकारी को साझा किया। परिचर्चा के दौरान आल इंडिया कार्पेट मैन्युफैक्चरर्स एसोशिएशन (एकमा) के मानद सचिव पीयूष बरनवाल सहित अन्य व्यापारियों व कालीन निर्यातकों ने कर से संबंधित प्रश्न किए। अधिकारियों द्वारा उनके प्रश्नों का उत्तर दिया।
इस मौके पर अशोक कुमार जायसवाल, तरुण शुक्ला, डॉ.घनश्याम दास गुप्ता, केएस तिवारी, साजिद अंसारी, कमलेश जायसवाल व करुणाशंकर दुबे सहित काफी संख्या में व्यापारी व कालीन निर्यातक मौजूद रहें।