भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनाया स्थापना दिवस

रिपोर्ट विनय मिश्रा

देवरिया !बरहज नगर क्षेत्र के अंतर्गत भाजपा कार्यकर्ताओं ने स्थापना दिवस मनाया। पार्टी केंद्रीय चुनाव कार्यालय पर नगर अधयक्ष विजय सिंह रिंकू की अध्यक्षता में कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें वक्ताओं ने कहा कि भाजपा विश्व की सबसे बड़ी पार्टी है और इसकी विचारधारा राष्ट्रवादी है। भारतीय जनता पार्टी का मूल डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी का भारतीय जनसंघ था। 1977 में आपात काल की समाप्ति के बाद जनता पार्टी के निर्माण के लिए जनसंघ का अन्य दलों में विलय हुआ। कार्यक्रम का संचालन जितेन्द्र भारत ने किया। इस अवसर पर रामधनी गोंड, अमरेंद्र गुप्ता, संजय सिंह,अभयानंद तिवारी पूर्व नगर मंडल अध्यक्ष, नागेंद्र मिश्र अधिवक्ता, धर्मवीर सिंह, श्याम सुंदर जायसवाल, पंकज विश्वकर्मा, विजय कुमार विश्वकर्मा, गौरव जायसवाल, छोटेलाल तिवारी, संजय वर्मा सहित अन्य कार्यकर्ता गण मौजुद रहें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button