Mau news:घोसी नगर के मधुबन रोड किनारे हुए अतिक्रमण को हटवाते एसडीएम सुमित कुमार सिंह एवं सीओ अजयविक्रम सिंह

घोसी।घोसी नगर के मधुबन रोड पर अतिक्रमण को हटवाते एसडीएम सुमित कुमार सिंह एवं सीओ अजयविक्रम सिंह, कोतवाल अनिलचन्द्र तिवारी।
रिपोर्ट: अशोक श्रीवास्तव
घोसी/मऊ:एसडीएम सुमितकुमारसिंह एवं सीओ अजयविक्रमसिंह के नेतृत्व में राजस्व एवं नगरपंचायत कर्मचारियों ने जेसीबी से रविवार को घोसी नगर के मधुबन रेलवे क्रासिंग से लेकर रसूलपूर मोड़ तक सड़क के किनारे किये गए अवैध अतिक्रमण को हटाया गया।इस को लेकर अतिक्रमण करने वालो में अफरातफरी रही।घोसी नगर के विभिन्न सार्वजनिक स्थानों पर हुए अतिक्रमण को लेकर लोगो को हो रही परेशानी एवं गस्त के दौरान कोतवाल अनिलचन्द्रतिवारी द्वारा बार बार अतिक्रमण को हटाने की अपील के बाद भी न हटाने पर रविवार को एसडीएम सुमितकुमारसिंह एवं सीओ अजयविक्रमसिंह पुलिस राजस्वकर्मचारियों एवं बल एवं नगरपंचायत कर्मचारियों के साथ जेसीबी के द्वारा सड़क किनारे हुए अतिक्रमण को हटाया।वही सब्जी विक्रेताओं को निर्देश दिया कि बने नाले के दूसरी तरफ अपनी दुकानें लगावे।अन्यथा अगली कार्यवाही में जेसीबी से हटवाने की कार्यवाही को अंजाम दिया जाएगा।एसडीएम एवं सीओ ने नगर में सार्वजनिक स्थानों के साथ मधुबन मार्ग,बस्टेशन, मझवारारोड आदि मुख्य मार्गो पर निर्धारित सीमा के बाहर हुए अतिक्रमण को सम्बंधित व्यक्ति तुरन्त हटा लें।अन्यथा की स्थिति में अभियान के दौरान दंडात्मक कार्यवाही की जाए गी।जिसकी जिम्मेदारी सम्बंधित व्यक्ति की होगी।इस लिए अवैध अतिक्रमण को जल्द से जल्द हटा लें।इस अवसर पर एसएचओ अनिलचन्द्रतिवारी, राजस्वनिरिक्षक अजयश्रीवास्तव, पंकजचौहान, वीरेन्द्रसिंह, आदि रहे।



