Mau news:घोसी क्षेत्र के मिस्रौली गांव के लोगो ने पूर्वप्रधान एवं वर्तमान प्रधान के विरुद्ध आरोप लगा कर एसडीएम सुमित कुमार सिंह को सौंपा ज्ञापन

घोसी क्षेत्र के मिश्रौली गांव में हुए अनियमितता को लेकर एसडीएम सुमित कुमार सिंह को ज्ञापन सौपते ग्रामीण।

रिपोर्ट:अशोक श्रीवास्तव

घोसी/मऊ:घोसी तहसील क्षेत्र के मिस्रौली निवासी दीनानाथ चौहान के नेतृत्व में ग्रामीणों ने बुधवार को एसडीएम सुमित कुमार सिंह को ज्ञापन सौंपा कर पूर्व एवं वर्तमान प्रधानों पर सरकारी धन का दुरुपयोग, पंचायत भवन पर अवैध कब्जा,बंजर भूमि पर अवैध कब्जा आदि का आरोप लगाते हुए जांच कर कार्यवाही की मांग किया गया।साथ ही पंचायत भवन के लिये खरीदे गए कम्प्यूटर आदि को अवैध कब्जे से मुक्त कराने की भी मांग किया।
मिस्रौली निवासी समाजसेवी दीनानाथ चौहान के नेतृत्व में ग्रामीणों द्वारा एसडीएम को सौंपे ज्ञापन में आरोप लगाया कि गांव में बने पंचायत भवन पर पूर्वप्रधान के पति इकबाल द्वारा अवैध कब्जा कर अपने व्यक्तिगत हित में उपयोग किया जा रहा है।यही नही पंचायत भवन के खाली भूमि पर भी अवैध निर्माण कर कब्जा कर लिए है।पंचायतभवन पर लिखा पंचायत भवन को भी मिटा दिया गया है।यह भी आरोप लगाया कि पूर्वप्रधान ने पंचायत भवन के कायाकल्प के नाम पर कई वर्षों में दो लाख रुपए सरकारी धन खर्च दिखा कर पद का दुरुपयोग किया है।
वर्तमान प्रधान पर ग्रामीणों ने आरोप लगया वे अवैध कब्जा के शिकार पंचायत भवन में कम्प्यूटर, टेबल चेयर आदि की खरीद के नाम पर रुपये178000 खर्च उपकरणों को पंचायत भवन में न रख कर अपने घर रखे हुए है।पंचायत भवन को खाली कराने की बात पर दबंगई दिखाते है।आरोप लगाया कि पूर्वप्रधान की दबंगई से बहुत से लोग परेशान है।विवादित स्थान पर सार्वजनिक शौचालय बनवा दिया है।यही नही न्यायालय में मुकदमा चल रहे भूमि पर खडंजा एव मिट्टी कार्य दिखा कर 2लाख रुपये से अधिक खर्च दिखा कर धन का दुरुपयोग कर लिए है।पूर्वप्रधान पति ने भ्रष्टाचार कर आय से अधिक संपत्ति अर्जित कर लिये है।मांग किया कि पूर्वप्रधान के विरुद्ध एंटीभूमाफिया टास्क फोर्स का गठन कर कार्यवाही करते हुए पंचायत भवन को मुक्त करा कर इनकी संपत्तियों की जांच कर कार्यवाही शुरू किया जाय।साथ ही वर्तमान प्रधान के विरुद्ध जांच कर कम्प्यूटर आदि सामानों को पंचायत भवन में रखने का आदेश दिया जाय।साथ ही पूर्वप्रधान के कब्जे वाले ग्रामसभा के बंजर भूमि को मुक्त कराकर गांव के अल्पसंख्यक बच्चों के लिए प्रशिक्षण केंद्र की स्थापना किया जाय।इस पर एसडीएम सुमित कुमार सिंह ने मौजूद तहसीलदार धर्मेंद्र पाण्डेय से जांच कर कार्यवाही के साथ दोषियों के विरुद्ध कार्यवाही की बात कही।फोटो।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button