आजमगढ़:गोली लगने से युवक हुआ घायल
Azamgarh: A young man was injured after being shot

तहसील संवाददाता अमित सिंह
मेहनगर/आजमगढ़:स्थानीय थाना क्षेत्र के मनिहां गांव में शुक्रवार की रात आयोजित पूजा कार्यक्रम में गोली चल गई। पैर में गोली लगने से पूर्व एमएलसी का चालक घायल हो गया। उसे मंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पूर्व एमएलसी कमला यादव के गांव मौली मनिहां निवासी चौकीदार निर्मल चौकीदार के घर शुक्रवार रात पूजा कार्यक्रम का आयोजन था। जिसमें पूर्व एमएलसी कमलाकांत यादव का चालक संजय वर्मा पुत्र लालचंद्र वर्मा भी गया था। देवगांव कोतवाली क्षेत्र के लहुआं कलां गांव निवासी विजय यादव भी वहां गया था। वह लाइसेंसी रिवाल्वर लिए था। शराब के नशे में धुत था। वह लाइसेंसी रिवाल्वर में कारतूस लोड कर रहा था। इस दौरान अचानक फायर हो गया। गोली लगने से पूर्व एमएलसी का चालक संजय वर्मा घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया। वही पुलिस जांच में जुड़ गई,



