Mau news:सुभासपा ही दलितों, पिछड़ो, अल्पसंख्यकयो की हितैषी-फागु सिंह
बसपा से त्यागपत्र देकर सुभासपा की सदस्यता ग्रहण के बाद घोसी में स्वागत करते प्रदेश अध्यक्ष बिच्छेलाल राजभर आदि एवं प्रेसवार्ता करते फागूसिंह
रिपोर्ट:अशोक श्रीवास्तव
घोसी/मऊ:बसपा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्वजिलापंचायत सदस्य फागु सिंह द्वारा बसपा से त्यागपत्र देकर लखनऊ में सुभासपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर की उपस्थिति में सुभासपा की सदस्यता ग्रहण करने के बाद वृहस्पतिवार को घोसीनगर आगमन पर सुभासपा के प्रदेश अध्यक्ष बिच्छेलाल राजभर के साथ कार्यकर्ताओं ने फूलमाला पहनाकर स्वागत किया।
घोसी नगर के मझवारामोड स्थित अपने प्रतिष्ठान पर स्वागत के बाद पत्रकारों से कहा कि यह हमारी घर वापसी है।बताया कि 2004 में सुभासपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर के नेतृत्व में राजनीतिक जीवन शुरू किया।इधर कई वर्षों से बसपा में रह कर क्षेत्र के दबे कुचले की सेवा में लगा रहा।वहा समाज के लोगो के सेवा का भरपूर मौका न मिलने से और सुभासपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर के दबे कुचलो, अतिपिछड़ों पिछड़ो,दलितों के उत्थान के लिए किए जारहे सार्थक प्रयास से प्रभावित होकर तथा,राष्ट्रीय प्रमुख महासचिव अरविंद राजभर,बिच्छेलाल आदि के प्रेरणा से पुनः घर वापसी हुई है।कहा सुभासपा में ही सबका सम्मान, सामाजिक, राजनीतिक अधिकार सुरक्षित हैं।इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष बिच्छेलाल राजभर,जिलाध्यक्ष रमेश राजभर,दिनेश राजभर, दीपक सिंह,कमलेश राजभर आदि रहे।