पडघा टोल नाके पर हो रही भारी लापरवाही की समीक्षा करने पहुंचे सांसद सुरेश म्हात्रे
MP Suresh Mhatre came to review the gross negligence at Padgha toll gate
हिंद एकता टाईम्स भिवंडी
रवि तिवारी
भिवंडी – मुंबई नासिक महामार्ग क्रमांक -३ की सड़कों की हालत वेहद खराब हो चुकी है। जगह- जगह जान लेवा गड्ढे पड़े हुए हैं। और कई स्थानों पर होरही सड़क मरम्मत का कार्य वेहद धीमी गति से चल रहा है। इसके बावजूद, पडघा टोल नाके पर केवल टोल वसूली का गोरख धंधा जारी है। जिससे स्थानीय जनता व वाहन चालकों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इस गंभीर जन समस्या को लेकर भिवंडी लोकसभा सांसद सुरेश म्हात्रे उर्फ (बाल्या मामा) ने टोल वसूली और भ्रष्टाचार की समीक्षा की है।सांसद सूरेश म्हात्रे उर्फ बाल्या मामा ने टोल नाके पर हो रहे भ्रष्टाचार पर नजर रखने के लिए अपने कार्यकर्ताओं को शुक्रवार, शनिवार और रविवार तीन दिन तक टोल नाके पर तैनात कर दिया है। इन कार्यकर्ताओं के माध्यम से दिन-रात टोल नाके से गुजरने वाले वाहनों की निगरानी और उनकी जानकारी दर्ज की जा रही है। शनिवार शाम को खुद सांसद बाल्या मामा ने टोल नाके का दौरा कर कार्यकर्ताओं से रिपोर्ट ली। उन्होंने टोल प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि महामार्ग का कार्य बेहद धीमी गति से चल रहा है। और टोल प्रशासन यात्रियों की मूलभूत सुविधाओं की अनदेखी कर रहा है। यात्रियों को कोई सुविधा नहीं मिल रही है, जबकि प्रशासन केवल टोल वसूली में व्यस्त है। जब भी यात्रियों की सुविधाओं का मुद्दा उठाया जाता है, टोल प्रशासन हमेशा यही बहाना बनाता है कि टोल वसूली पर्याप्त नहीं हो रही है। सांसद ने कहा कि पिछले दो दिनों से उनके कार्यकर्ता टोल नाके पर निगरानी रख रहे हैं और तीन दिनों में टोल से गुजरने वाले वाहनों की पूरी जानकारी जुटाई जाएगी। जल्द ही टोल कंपनी के भ्रष्टाचार का पर्दाफाश किया जाएगा और इस अनियमितता में शामिल राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) के जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की जाएगी। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि भ्रष्टाचार पर रोक नहीं लगाई गई तो उग्र आंदोलन किया जाएगा।