पंजाब कांग्रेस की गुरुवार को अहम बैठक, संगठन में बड़े बदलाव के संकेत

[ad_1]

नई दिल्ली, 12 मार्च (आईएएनएस)। पंजाब कांग्रेस में संगठनात्मक बदलाव को लेकर दिल्ली स्थित कांग्रेस मुख्यालय इंदिरा भवन में गुरुवार को एक महत्वपूर्ण बैठक होने जा रही है। इसकी अध्यक्षता पंजाब के नवनियुक्त प्रभारी भूपेश बघेल करेंगे।

बैठक में पंजाब के सभी नेताओं से संगठन में सुधार और बदलाव के विषय पर राय ली जाएगी।

सूत्रों के अनुसार, इस बैठक में पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष को बदलने पर भी मंथन हो सकता है। यह बैठक पार्टी की भावी और संगठनात्मक दिशा तय करने के लिहाज से महत्वपूर्ण मानी जा रही है।

पंजाब में विधानसभा चुनाव होने में अभी दो साल का वक्त बाकी है। लेकिन कांग्रेस ने अभी से जीत का दावा शुरू कर दिया है। बीते दिनों पंजाब कांग्रेस प्रभारी भूपेश बघेल ने कहा था कि पार्टी कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह है और हमें इस उत्साह को आगे लेकर जाना है। लोगों के हितों के लिए काम करना है। साल 2027 के विधानसभा चुनावों की तैयारी पूरी मजबूती के साथ करेंगे, मजबूती के साथ चुनाव भी लड़ेंगे और जीतेंगे।

पिछले कुछ दिनों में पंजाब कांग्रेस में अंदरूनी लड़ाई देखने को मिली है। एक तरफ जहां पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने घोषणा की है कि पार्टी 2027 के विधानसभा चुनावों में कम से कम 60-70 नए चेहरे उतारेगी। दूसरी तरफ पार्टी के वरिष्ठ नेता और गुरदासपुर से सांसद सुखजिंदर सिंह रंधावा ने पार्टी के भीतर अनुशासनहीनता के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

–आईएएनएस

एकेएस/एकेजे

[ad_2]

Disclaimer : ऑटो फ़ीड्स द्वारा यह न्यूज़/समाचार स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। hindektatimes.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन इस न्यूज़/समाचार में नहीं किया गया है। इस न्यूज़/समाचार की एवं इसमें उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की हैद्य न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है।
इनपुट. आईएएनएस के साथ

Related Articles

Back to top button