Azamgarh news:भाजपा युवा मोर्चा के के जिलाध्यक्ष नीरज तिवारी की अगवाई में नवनिर्वाचित जिला अध्यक्ष लालगंज सूरज श्रीवास्तव का अतरौलिया कार्यालय पर हुआ जोरदार स्वागत

रिपोर्ट: हाजी रज्जाक अंसारी

अतरौलिया, आजमगढ़। भारतीय जनता पार्टी द्वारा चुने गए नव नियुक्त जिला अध्यक्ष लालगंज सूरज प्रकाश श्रीवास्तव के लखनऊ से आज़मगढ़ प्रथम जनपद आगमन पर अतरौलिया स्थित भारतीय जनता युवा मोर्चा कार्यालय पर युवा मोर्चा के लालगंज जिलाध्यक्ष नीरज तिवारी के अगुवाई में जोरदार स्वागत किया गया। भाजपा के सैकड़ो कार्यकर्ताओं ने पुष्प वर्षा व माल्यार्पण कर उनका जोरदार स्वागत किया, तत्पश्चात उन्हें अंगवस्त्र देकर उनका सम्मान बढ़ाया गया। सैकड़ों वाहनों का लंबा काफिला जैसे ही अतरौलिया भारतीय जनता युवा मोर्चा कार्यालय पहुँचा वैसे ही उपस्थित कार्यकर्ताओं ने सबसे कम उम्र के जिलाध्यक्ष का जोरदार स्वागत किया। अपने स्वागत से अभिभूत नव नियुक्त जिला अध्यक्ष लालगंज सूरज प्रकाश श्रीवास्तव ने कहा कि 2024 लोकसभा चुनाव से पहले शीर्ष नेतृत्व ने जो भी हमें जिम्मेदारी दी है और भरोसा जताया है उसका हम पूरी ईमानदारी के साथ निर्वहन करेंगे, साथ ही साथ लालगंज लोकसभा चुनाव भी हम जीतेंगे। उन्होंने कहा कि युवा नेतृत्व में सभी कार्यकर्ताओं का मांन और सम्मान किया जाएगा तथा कार्यकर्ताओं के बल पर ही लोकसभा चुनाव की तैयारी की जाएगी। जिसमें युवाओं की सबसे बड़ी भागीदारी होगी। उन्होंने कहाकि उम्र भले ही कम है लेकिन 15 वर्षों का राजनीतिक अनुभव है। आजमगढ़ जनपद में युवाओं के लिए दो मिनी स्टेडियम की स्वीकृति मिल गई है जल्द ही कार्य शुरू हो जाएगा। सूरज प्रकाश श्रीवास्तव इसके पहले पूर्व महामंत्री लालगंज भी रह चुके हैं। उन्होंने कहा कि सबका साथ, सबका विकास , और सबका विश्वास की तर्ज पर काम होगा। इस मौके पर वरिष्ठ भाजपा नेता रमाकांत मिश्रा, ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि संतोष यादव, पुष्कर मिश्रा, हिमांशु पांडे, प्रदीप पांडे, संदीप पांडे, अंकित शुक्ला, गणेश दत्त दुबे, नीतिश सिंह समेत लोग उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button