भरत मिलाप मेले में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ 

चारों भाइयों का मिलन देख सभी की आंखें हुईं नम, लगे जय श्रीराम के उद्घोष 

 

रिपोर्ट अशरफ संजरी

भदोही। भरत मिलाप के मौके पर नगर में मेले का आयोजन किया गया। नगर में रविवार की पूरी रात सड़कों पर चहल-पहल रहीं। सोमवार को भोर के समय नगर के रजपुरा चौराहे से लाग विमाग निकाला गया। नगर के अहमदगंज गजिया में नगर पालिका परिषद कार्यालय के पास चारों भाइयों का मिलन हुआ। चारों भाइयों के मिलन को देख श्रद्धालुओं की आंखें नम हो गई।

इस अवसर पर नगर के रजपुरा चौराहे से भोर के समय दर्जनों की संख्या में लाग विमान निकला। सबसे आगे प्रभु श्रीराम का रथ चल रहा था। उसके पीछे रथ पर उनके भाई बैठे हुए थे। बीच में डीज भी शामिल रहा और उसमें बच रहे भक्ति व फिल्मी गीतों पर युवा नाचते हुए चल रहे थे। पीछे-पीछे दर्जनों की संख्या में लाग विमान भी शामिल होकर आगे बढ़ रहे थे। रजपुरा चौराहे से शोभायात्रा निकलकर ओवरब्रिज के रास्ते अहमदगंज गजिया पहुंचा। जहां पर चारों भाइयों का मिलन हुआ। चारों भाइयों का मिलन देख सभी की आंखें नम हो गई और जय श्रीराम के उद्घोष लगाएं गए। श्रद्धालुओं द्वारा आरती कर पूजा अर्चना की गई। उसके बाद शोभायात्रा लिप्पन तिराहा, कल्लन शाह तकिया होते हुए अजीमुल्लाह चौराहा पहुंचा। जहां पर लाग विभाग को पुरस्कृत कर उनका उत्साहवर्धन किया गया। भरत मिलाप पर नगर में जगह-जगह धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। पूरी रात सड़कों पर चहल-पहल रहीं। वहीं लाग विमान निकलने वाले मार्ग के दोनों तरफ लोगों की खूब भीड़-भाड़ रहीं। भरत मिलाप के मद्देनजर सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए गए थे। शोभायात्रा वाले मार्ग पर जगह-जगह पुलिस के जवानों की तैनाती रहीं।

इस मौके पर अशोक कुमार जायसवाल, पन्नालाल यादव, सतीश गांधी, विनीत बरनवाल, फूलचंद्र मौर्य, सत्यप्रकाश बिंद, राजेश जायसवाल, अरविंद मौर्य, गिरधारी जायसवाल, सुभाष चंद्र मौर्य, अजय गुप्ता, राजीव चौरसिया, ब्रह्म जायसवाल, करुणा शंकर दुबे, धर्मराज गुप्ता, भरत जायसवाल, अजय सिंह, प्रिंस गुप्ता, दीपू विश्वकर्मा, लवकुश जायसवाल, अनुपम शर्मा, अरुण जायसवाल व सुजीत यादव आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहें।

Related Articles

Back to top button