Azamgarh news:अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में श्री रामानंद सरस्वती पुस्तकालय पर हुआ भव्य आयोजन

रिपोर्ट:रोशन लाल

(बिलरियागंज)आजमगढ़:रौनापार थाना क्षेत्र के जोकहरा गाँव मे स्थित श्री रामानंद सरस्वती पुस्तकालय के प्रंगड़ मे अंतर राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष मे भब्य आयोजन किया गया।
इस अवसर पर बोलते हुए पुस्तकालय की निदेशक हिना देसाई ने कहा की इस वर्ष संयुक्त राष्ट्र संघ ने महिला दिवस को सभी के लिए डिजिटल के रूप में मनाने का सन्देश दिया है | संयुक्त राष्ट्र के अनुसार स्त्री पुरुष समानता के लिए महिलाओं तक डिजिटल तकनीक का पहुंचना जरूरी है | आज जब डिजिटल तकनीक हम सब के जीवन में स्थान पा रही है तब विश्व की 37 प्रतिशत महिलाएं इंटरनेट का प्रयोग नहीं कर रही हैं | पुरूषों के मुकाबले 259 मिलियन कम महिलाओं तक इंटरनेट तकनीक पहुंची है | इससे महिलाओं के आगे बढ़ने और उनके रोजगार से जुड़ने के अवसर प्रभावित होते हैं | डिजिटल तकनीक का प्रयोग न करने से महिलाएं विज्ञान, इंजीनियरिंग, गणित और टेक्नोलॉजी जैसे क्षेत्रों में कम अवसर पा रही हैं |हिना देसाई ने महिलाओं से डिजिटल तकनीक और इंटरनेट का प्रयोग करने का आह्वाहन किया | उन्होंने कहा की इस तकनीक के प्रयोग से लिंग भेद को कम करने में मदद मिलेगी |रंगारंग कार्यक्रम में मझौवा, सोहारभार, दाममहुला, टेकनपुर, सहसपुरा, कांखभार, बनकटिया, सहनुपुर, सहबदिया आदि करीब 20 गावों की 300 से ज्यादा महिलाओं ने बढ़ चढ़ कर भाग लिया | इस अवसर पर महिलाओं ने नारी सशक्तिकरण के गीत गाये और लिंग भेद को समाप्त करने के लिए बने नारों से सभागार को ऊर्जा से भर दिया | इस मौके पर संस्था पर प्रशिक्षण पा रहे सोनू और श्रीराम ने महिला सशक्तिकरण को दर्शाने वाले पोस्टर बनाकर प्रदर्शित किया | कार्यक्रम में नीतू, राजमती, सोनमती, नसरीन, शबनम, सरिता, पूसा, उर्मिला, सुभावती, कमलेश, सुशील, कंचन, लीला, नजमा आदि उपस्थित थे |

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button