बरहज ,नारी शक्ति की प्रितिमूर्ति है अहिल्याबाई होल्कर : डॉ विनय तिवारी,
अहिल्याबाई होल्कर का सम्पूर्ण जीवन है प्रेरणा का स्रोत: प्रोफेसर अमरेश।
विनय मिश्र ,जिला संवाददाता।
, बरहज देवरिया।
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद देवनगर द्वारा पुण्य श्लोक अहिल्याबाई होलकर जी 300 वीं जयन्ती पर संगोष्ठी का आयोजन बाबा राघब दास बरहज आश्रम पी जी कॉलेज में आयोजित हुआ संगोष्ठी को बतैर मुख्य भक्त सम्बोधित करते हुए प्रान्त शोध कार्य प्रमुख डॉ विनय तिवारी ने कहा कि अहिल्याबाई होल्कर सम्पूर्ण जीवन सामाज सेवा में लगा रहा इस नाते इन्हें पुण्य श्लोक लोक माता अहिल्याबाई होल्कर के नाम से जाना जाता है ये नारी शक्ति की प्रतिमूर्ति हैं सर्व प्रथम इन्होंने सती प्रथा का विरोध किया और सम्पूर्ण जीवन सर्व जन हिताय सर्व जन सुखाय के सिद्धांत पर कार्य किया अहिल्याबाई होल्कर एक कुशल शासक के रूप में भी जानी जाती हैं ।
मुख्य अतिथि के रूप में विद्यांत हिन्दू पी जी के कॉलेज के प्रोफेसर अमरेश त्रिपाठी ने का की अहिल्याबाई होल्कर सादगी की प्रतीक हैं उनका सम्पूर्ण जीवन समाज के लिये प्रेरणा का स्वरुप हैं।
कर्यक्रम के अध्यक्षता करते हुऐ प्रोफेषर एस एन तिवारी ने कहा कि विद्यार्थी परिषद सदैव महान विभूतियों पर इस तरह का संगोष्ठी कर जनजागरण का कार्य करती हैं।
नगर अध्यक्ष डॉ मंजू यादव ने अहिल्याबाई होल्कर के जीवन संघर्षो के चर्चा करते हुए कैसे विषम परिस्थितियों में भी कार्य करते हुऐ महान बना जाता है इसकी उदाहरण हैं अहिल्याबाई होल्कर
साथ ही सभी आये हुए अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त किया ।
कर्यक्रम का शुभारंभ परिषद गीत सोनाली सोनकर द्वारा किया गया और मंचस अतिथियों द्वारा पुष्पार्चन कर किया गया
कर्यक्रम का संचालन जिला संयोजक नीरज तिवारी विद्यार्थी ने किया ।
कर्यक्रम में नगर उपाध्यक्ष अवधेश उपाध्याय , सुजीत सोनी , खुशबू सोनकर , डॉ धनन्जय तिवारी, डॉ अरविंद पाण्डेय, कुमकुम मद्देशिया , पवन तिवारी ,रवीना ,आशीष पाल, अंकित आदि उपस्थित रहे ।