आजमगढ़:राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ अतरौलिया ने मनाया वर्ष प्रतिपदा उत्सव,एक दूसरे को दी हिन्दू नव वर्ष की बधाई
Azamgarh: Rashtriya Swayamsevak Sangh Atraulia celebrated Varsh Pratipada festival, congratulated each other on Hindu New Year

रिपोर्ट:चन्द्रेश यादव
आजमगढ़:राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ अतरौलिया द्वारा वर्ष प्रतिपदा उत्सव कार्यक्रम का भव्य आयोजन नगर के आर्य समाज मंदिर में संपन्न हुआ।कार्यक्रम में स्वयंसेवकों ने वर्ष प्रतिपदा उत्सव को हर्षोल्लास के साथ मनाते हुए परस्पर एक दूसरे को नव वर्ष की बधाई दी।
कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में घनश्याम जी ने कहा कि मातृभूमि के प्रति अपने त्याग,श्रद्धा और समर्पण के बल पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ आज विश्व का सबसे बड़ा संगठन है।संघ से निकले स्वयंसेवक आज विश्व भर के विभिन्न क्षेत्रों में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा रहे हैं।आगे उन्होंने कहा कि आज ही के दिन से हिंदू नव वर्ष विक्रम संवत प्रारंभ हो रहा है,संघ के संस्थापक डॉ हेडगेवार जी का जन्म भी आज ही के दिन हुआ।इसी दिन भगवान ब्रह्म जी ने सृष्टि का सृजन किया।आर्य समाज की स्थापना एवं भगवान राम का राज्याभिषेक भी आज ही के दिन हुआ इसलिए आज का दिन संपूर्ण हिंदू समाज के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है।कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ स्वयंसेवक सियाराम जी व संचालन नगर संघचालक राणा लाखन के किया।इस दौरान मुख्य रूप से खंड संघचालक सुनील,खंड कार्यवाह वैभव,खंड संपर्क प्रमुख बसंतलाल,नगर कार्यवाह प्रदीप,शिवकुमार,ओंकार मिश्र,प्रमोद सोनकर,रमेश सिंह रामू,पिंटू मिश्र,धर्मेंद्र निषाद,सुनील जायसवाल,महेश सोनी,सुमित,संतोष आदि लोग उपस्थित रहे।



