Azamgarh :अपहरण का आरोपी गिरफ्तार
अपहरण का आरोपी गिरफ्तार

आजमगढ़ ब्यूरो चीफ राकेश श्रीवास्तव
आवेदिका थाना तरवां जिला आजमगढ़ की पुत्री को दिनांक 25-03-2025 को समय लगभग 12 बजे विपक्षी रवि कुमार पुत्र दिनेश राम अपने साथ बहला फूसला कर भगा ले गये, आवेदिका द्वारा बहुत खोज बीन किया लेकिन कुछ पता नही चला । जिसके सम्बन्ध में आवेदिका द्वारा दिनांक 28.03.25 दिये गये प्रार्थना पत्र के आधार पर थाना तरवां जनपद आजमगढ़ पर मु0अ0स0 63/25 धारा 137(2)/87/61(2) बी0एन0एस0 जिसकी विवेचना व0उ0नि0 जितेन्द्र कुमार सिंह द्वारा सम्पादित की जा रही है थी विवेचना से अपहृता की दिनांक 30.03.25 को बरामद किया गया तथा अभियुक्त के घर व मिलने वाले सम्भावित स्थानों पर लगातार दबिश दी जा रही थी।
व0उ0नि0 जितेन्द्र कुमार सिंह मय हमराह के आज दिनांक 01.04.2025 को मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित अभियुक्त रवि कुमार पुत्र दिनेश राम निवासी उँचहुवाँ थाना तरवां आजमगढ को मेहनाजपुर तिराहां थाना मेहनाजपुर जनपद आजमगढ़ से समय करीब 10.15 बजे नियमानुसार हिरासत पुलिस में लिया गया ।



