आजमगढ़:हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ होली और ईद मिलन समारोह
Azamgarh: Holi and Eid Milan celebrations concluded with great joy

रिपोर्ट: रोशन लाल
आजमगढ़ जिला के नगर पालिका परिषद बिलरियागंज कस्बा के नए चौक पर हिंदू और मुस्लिम व्यापारियों द्वारा होली मिलन और ईद मिलन समारोह का आयोजन किया गया । इस मौके पर दोनों वर्ग से दर्जनों संभ्रांत व्यापारीगड एकत्रित हुए दोनों वर्ग के व्यापारियों ने अपने-अपने त्योहार की अच्छाइयों पर प्रकाश डाला। जहां हिंदू भाइयों ने बताया की होली का मतलब साल भर के नफरत को भूलकर होली के दिन एक दूसरे से गले मिलकर अबीर् का तिलक लगाया जाता है तो वही मुस्लिम बंधुओ ने ईद की महत्ता को बताते हुए कहा कि रोजा और ईद का मतलब की हम अपने कमाए हुए धन में से गरीबों में भी बाटे जिससे वह भी हमारी बराबर में अपनी ईद और रोजा खुशी-खुशी मना सके। साथ ही साथ ईद के दिन एक दूसरे के घर जाकर सेवइयां पिए और किसी को आभास ना होने दें की हम अमीर हैं आप गरीब हो। इस मौके पर संदीप चौरसिया शकील अहमद दुर्गा प्रसाद गुप्ता अमित गुप्ता राम सागर सिंह मोहम्मद फैसल बजरंगी गुप्ता मनीष द्विवेदी तारकेश्वर मिश्रा दीपक मिश्रा अलाउद्दीन गोरख प्रसाद गुप्ता राजकुमार जायसवाल सर्वेश पांडे दिनेश जायसवाल सदाबृज राजभर राजू राजभर आनंद गुप्ता डॉक्टर सलीम रोशन लाल वीरेंद्र वर्मा अमरीश दुबे व बिलरियागंज थाना स्टाप साहित तमाम गडमान्य लोग मौजूद थे।



