आजमगढ़:संपूर्ण समाधान दिवस में डीएम-एसपी ने फरियादियों की सुनी समस्याएं 

Azamgarh: DM-SP heard the problems of the complainants in the complete solution day

[responsivevoice_button rate="1" pitch="1.0" volume="0.9" voice="Hindi Female" buttontext="Listen This News"]

आजमगढ़ 05 अप्रैल: जिलाधिकारी नवनीत सिंह चहल एवं पुलिस अधीक्ष् ाक  हेमराज मीना की अध्यक्षता में आज तहसील सगड़ी के सभागार में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया।इस अवसर पर जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को जन समस्याओं के त्वरित एवं गुणवत्तायुक्त निस्तारण करने के निर्देश दिये। उन्होने कहा कि इसमे किसी भी स्तर पर लापरवाही क्षम्य नही होगी, जन समस्याओं का गुणवत्तायुक्त एवं समयबद्ध निस्तारण शासन की प्राथमिकता है।इस अवसर पर कुल 118 मामले आये, जिसमे से 10 मामलों का मौके पर निस्तारण किया गया तथा शेष 108 मामलों का निस्तारण निर्धारित समय सीमा के अन्तर्गत करने के लिए जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिये। प्राप्त मामलों में राजस्व विभाग के 91 एवं अन्य के 27 मामले शामिल हैं।
जिलाधिकारी ने समस्त संबंधित अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि जिन-जिन विभागों से संबंधित आवेदन पत्र प्राप्त हुए हैं, उसे जल्द से जल्द शत प्रतिशत गुणवत्तायुक्त निस्तारित करना सुनिश्चित करें। जिलाधिकारी ने कहा कि यदि समस्याओं का निस्तारण प्रारम्भिक स्तर पर ही कर दिया जाए तो जनता को मुख्यालय तक नही जाना पड़ेगा। इसलिए अधिकारीगण प्राथमिकता के आधार पर प्रारम्भिक स्तर पर ही जन समस्याओं का वास्तविक निस्तारण कर दें।
इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी श्री परीक्षित खटाना, सीएमओ डॉ0 अशोक कुमार, उप जिलाधिकारी सगड़ी श्री पंकज दीक्षित, तहसीलदार सगड़ी एवं अन्य जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button