Azamgarh news :दहेज हत्या की आरोपिता राजेंद्र नगर से गिरफ्तार

दहेज हत्या की आरोपिता राजेंद्र नगर से गिरफ्तार

आजमगढ़ ब्यूरो चीफ राकेश श्रीवास्तव
थाना बिलरियागंज पर वादी ने प्रार्थना पत्र दिया कि उनकी रिश्तेदारी की एक महिला की शादी लगभग 04 वर्ष पूर्व थाना बिलरियागंज क्षेत्र के राजेन्द्र नगर कस्बा निवासी अजय पुत्र रामाश्रय के साथ हुई थी।
आरोप है कि विवाह के उपरांत दहेज की मांग को लेकर ससुराल पक्ष द्वारा लगातार प्रताड़ित किया जाता था तथा दिनांक 19.03.2026 को पति, सास, ससुर एवं अन्य परिजनों द्वारा मिलकर गला दबाकर हत्या कर दी गई।
प्राप्त प्रार्थना पत्र के आधार पर थाना बिलरियागंज पर मु0अ0सं0 64/26 धारा 80(2), 85 BNS व 3/4 दहेज प्रतिषेध अधिनियम के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कर विवेचना प्रारंभ की गई।
थानाध्यक्ष बिलरियागंज मय हमराह कर्मचारीगण द्वारा मुखबिर की सूचना पर ग्राम राजेन्द्र नगर कस्बा बिलरियागंज क्षेत्र से वांछित अभियुक्ता मीरा उर्फ मुराती देवी पत्नी रामाश्रय विश्वकर्मा को समय लगभग 09:10 बजे गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तारी के उपरांत अभियुक्ता के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्यवाही करते हुए माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button