सवर्ण आर्मी के नवागत जिला अध्यक्ष का हुआ जोरदार स्वागत

The newly appointed district president of Savarna Army was given a warm welcome

विनय मिश्र ,जिला संवाददाता।

देवरिया।
देवरिया/ सवर्ण आर्मी देवरिया के नवागत जिलाध्यक्ष पूर्व सैनिक दुर्गेश कुमार पांडेय के देवरिया प्रथम आगमन पर शहर के पुरवा चौराहा पर सवर्ण आर्मी ने ढ़ोल नगाड़े, फुलमालो के साथ स्वागत किया। इसके बाद जिलाध्यक्ष का काफिला नेता जी सुबास चौक की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया , स्वर्ण आर्मी पार्टी कार्यालय देवरिया का प्रदेश उपाध्यक्ष अनील मिश्र, मंडल उपाध्यक्ष अभय प्रताप शुक्ल ने फीता काट कर उद्घाटन किया। इस दौरान प्रदेश उपाध्यक्ष अनील मिश्र ने कहा कि सवर्ण आर्मी प्रदेश में किसी भी सवर्ण पर हो रहे अत्याचार को बर्दाश्त नहीं करेगा। आज प्रदेश के अन्दर सबसे अधिक सवर्ण समाज का उत्पीड़न किया जा रहा है। और प्रदेश सरकार केवल तमाशा देख रही है अब इसे सवर्ण आर्मी बर्दाश्त नहीं करेंगी। मंडल उपाध्यक्ष अभय प्रताप शुक्ल ने कहा कि जल्द एक मजबूत टीम का निर्माण किया जाएगा और देवरिया जनपद में संगठन को मजबूत कर हर संभव सवर्ण समाज की लड़ाई को लड़ने के लिए सभी कंधा से कंधा मिलाकर काम करेगे।जिलाध्यक्ष दुर्गेश पांडेय ने कहा कि सवर्ण आर्मी के राष्ट्रीय नेतृत्व ने जो भी जिमेदारी मुझे दिया है हम हर संभव अपने समाज की लड़ाई लड़ने के लिए कटिबद्ध रहूंगा। और अपनी पुरे टीम के साथ हमेश खड़ा रहूंगा। इस दौरान ब्राम्हण महासभा के जिलाध्यक्ष देवेंद्र मिश्र, पवन दुबे, नीरज पांडे, नितेश पांडेय, मनीष चतुर्वेदी, आशीष शुक्ल, विशाल मिश्र,जयप्रकाश मिश्र, शिशु पांडेय, गौरव मिश्र, दीपक मिश्रा, सहदेव पांडेय, पंकज पांडेय, सरवेंदर राय, संतोष तिवारी, नीरज पांडे, दिवाकर पांडेय, आदि लोग उपस्थित रहे

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button