भाजपा का गांव चलो अभियान शुरू,आजमगढ़ भाजपा जिलाध्यक्ष ध्रुव सिंह ने कार्यकर्ताओं के संग घर-घर जाकर योजनाओं की दे रहे हैं जानकारी,मंदिरों में कर रहे हैं सफाई
BJP's 'Gaon Chalo' campaign has started, Azamgarh BJP District President Dhruv Singh is going door to door with his workers and giving information about the schemes, cleaning temples

गांव चलो अभियान के तहत घर घर जनसंपर्क करते भाजपा जिलाध्यक्ष ध्रुव सिंह
आजमगढ़ 11 अप्रैल:भाजपा के गांव चलो अभियान के तहत भाजपा जिलाध्यक्ष ध्रुव कुमार सिंह ने पवनी कलां में घर घर जाकर किया जनसंपर्क , गांव के शिवमन्दिर में बूथ समिति के सदस्यों के साथ स्वच्छता अभियान चलाया, जिला अध्यक्ष ध्रुव सिंह और कार्यकर्ताओं ne भाजपा का ध्वज लेकर गलियों में शोभायात्रा निकाली, इसके अलावा मंदिरों में संपर्क भ्रमण और चौपाल कार्यक्रम का आयोजन किया गया, भ्रमण के उपरांत बूथ समिति के सदस्यों एवं वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ बूथ समिति के साथ बैठक किया बूथ समिति को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि भाजपा एक ऐसी ऐसी पार्टी है जो कार्यकर्ताओं के सेवा , समर्पण और त्याग की विरासत पर आगे बढ़ी है कई कई पीढ़ियों ने अपने आप को खपा दिया ,भाजपा न सिर्फ अपनी विरासतों को सहेज रही है बल्कि विकास के नए नए कीर्तिमानों को भी स्थापित कर रही है भाजपा सिर्फ चुनाव के समय ही जनता के बीच नहीं जाती जहां दूसरी पार्टी सिर्फ चुनाव के समय ही जनता में दिखती है उन्होंने कहा कि गांव चलो अभियान के तहत 12 अप्रैल तक भाजपा का हर राष्ट्रीय , प्रदेश स्तर एवं शक्ति केंद्र स्तर का कार्यकर्ता भी किसी न किसी गांव में घर घर जायेगा , स्वच्छता अभियान चलाएगा और बूथ समितियों के साथ बैठक करेगा इस अवसर पर उन्होंने पवनी कलां के जनसंघ के समय से समर्पित कार्यकर्ताओं में हरिप्रकाश श्रीवास्तवा ,नारायण लाल श्रीवास्तव , मातबर सिंह , मिठाई मौर्य , चंद्रिका मौर्य ,यदुवंश एवं राजेंद्र पांडे आदि को अंगवस्त्रम भेंट कर सम्मानित किया कार्यकम का संयोजन भाजपा महामंत्री डी के सिंह ने किया ,अध्यक्षता भाजपा मंडल अध्यक्ष श्री अनिल यादव ने किया ।इस अवसर पर महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष प्रगति सिंह , किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष उदय प्रताप सिंह , बूथ अध्यक्ष कमलेश मौर्य ,संतोष कुमार तिवारी सहित , अनीता तिवारी , मिथिलेश पांडे , मनीष सिंह ,दीपक शर्मा , गोविंद सरोज ,राजमन प्रजापति ,चंदन यादव ,अमित पांडे ,तिवारी वर्मा ,रामदास, अयूब खान सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।



