हनुमान जन्मोत्सव पर भंडारे का आयोजन
Organizing a feast on the occasion of Hanuman Jayanti

रिपोर्ट: चंदन शर्मा
रानी की सराय/आजमगढ़:रानी की सराय कस्बा में रानी की पोखरा के पास स्थित हनुमानगढ़ी पर हनुमान जन्मोत्सव पर भंडारे का आयोजन किया गया। भंडारे में देर रात तक लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया.शनिवार को हनुमान जन्मोत्सव पर रानी रतनजोत द्वारा स्थापित हनुमानगढ़ी मंदिर पर हर वर्ष की भांति ग्राम वासियों के सहयोग से भंडारे का आयोजन किया गया। मंदिर में भजन कीर्तन किया गया। लोगों ने हनुमानगढ़ी मंदिर में पूजा अर्चना कर अपने-अपने परिवार की सुख समृद्धि की कामना की। भंडारे में प्रसाद वितरण का कार्य देर रात तक चलता रहा।



