आजमगढ़:दिदारगंज मंडल मे लोकसभा चुनाव के मद्देनजर भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक सम्पन्न
रिपोर्ट:शिवम सिंह
मार्टीनगंज आजमगढ़:मार्टीनगंज तहसील क्षेत्र के दिदारगंज मंडल मे भाजपा मंडल अध्यक्ष अजय सिंह की अध्यक्षता में अगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर कार्यकर्ताओं संग बैठक की गई और कैसे भाजपा को दिदारगंज मंडल मे ज्यादा से ज्यादा मत मिल सके इस पर रणनीति भी बनी मंडल अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा की हम सभी का लक्ष्य मोदी जी को तिसरी बार प्रधानमंत्री बनाना है जिसके लिए हम सभी छोटे बड़े कार्यकर्ताओं को अब जी जान से चुनाव प्रचार मे लग जाना है केन्द्र और राज्य सरकार के द्वारा चलाई जा रही महत्वपूर्ण जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाना है लाभान्वित हुए सभी लोगों से मिलना है
जिससे मोदीजी के 400+ लक्ष्य को प्राप्त करने मे दिदारगंज मंडल की महत्वपूर्ण भुमिका हो संचालन मनोज कुमार गुप्ता ने किया भारत माता की उद्घोष के साथ कार्यक्रम का शुभारम्भ किया गया इस अवसर पर मौजूद रहे दिदारगंज विधानसभा संयोजक भानु गुप्ता ने सभी कार्यकर्ताओं को संबोधित किये और कहा की सभी बुथ अध्यक्ष, पन्ना प्रमुख और मंडल के सभी पदाधिकारी पिछडा मोर्चा, अल्पसंख्यक मोर्चा सभी लोग अपने अपने कार्यकर्ताओं संग बैठक कर आगे की रणनीति बनाये और जनता के बीच रहे जिससे बेहतर परिणाम मिल सके अगामी 7 मई को बूथ सम्मेलन का आयोजन होना जिसमे किसी बडे नेता का आगमन होना है और इस सम्मेलन को सफल बनाना है और सभी कार्यकर्ताओं की उपस्थिति अनिवार्य है,
इस अवसर पर अनील मिश्रा मंडल उपाध्यक्ष, उपाध्यक्ष सुनील दुबे मंडल उपाध्यक्ष, शिवप्रसाद मंत्री, अष्टभुजा मिश्रा सोसल मीडिया प्रभारी,सुबास पिछडा मोर्चा मंडल अध्यक्ष, अखिलेश राय मंडल उपाध्यक्ष,तिरथ, सत्येन्द्र, जितेन्द्र, जनार्दन निषाद, आदि दर्जनों कार्यकर्ता की उपस्थिति मे बैठक सम्पन्न हुआ