पुलिस की चलानी कार्रवाई के विरोध में बेलबाग थाने का घेराव,कांग्रेस विधायक लखन घनघोरिया के नेतृत्व में प्रदर्शन

Demonstration led by Congress MLA Lakhan Ghanhoria, siege of Belbagh police station against police action

[responsivevoice_button rate="1" pitch="1.0" volume="0.9" voice="Hindi Female" buttontext="Listen This News"]

जबलपुर के बेलबाग थाने में चलानी कार्रवाई के विरोध में कांग्रेस विधायक लखन घनघोरिया के नेतृत्व में कांग्रेसियो ने थाने के सामने प्रदर्शन करते हुए थाने का घेराव किया।इस दौरान बड़ी संख्या में कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने अवैध तरीके से हो रही चलानी कार्रवाई को लेकर पुलिस के विरोध में नारेबाजी की गई।वही विधायक ने पुलिस अधीक्षक जबलपुर के नाम ज्ञापन सौपते हुए बेवजह गरीबो के साथ हो रही अवैध रूप से चलानी कार्रवाई को बंद किये जाने की मांग की।इस दौरान विधायक लखन घनघोरिया ने कहा की सभी थानों को वसूली के लिए टारगेट दे दिया गया।जिसको लेकर थाने का बल अपराध पर लागाम लगाने के बजाय थाने के सामने चलानी कार्रवाई में व्यस्त है।वही पुलिस गरीबो को टारगेट कर रही है।जहा गरीबो के भारी भरकम चालान बनाकर वसूली की जा रही है।रोज खाने कमाने वाले चलानी कार्रवाई में फंसकर अपनी कमाई पुलिस को दे रहे है।वही अमीर और कार में सफर करने वालो को रोका तक नही जाता मानो यह कार्रवाई सिर्फ गरीबो के लिए बनाई गई है।इसलिए मांग की गई है की चलानी कार्रवाई वैधानिक रूप से की जाए और गरीबो को बेवजह परेशान न किया जाए।

जबलपुर से वाजिद खान की रिपोर्ट

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button