थाना नगरा जनपद बलिया पुलिस द्वारा 01 नफर वांछित अभियुक्त गिरफ्तार 

 

 

 

रिपोर्टर अजीत कुमार सिंह बिट्टू जी ब्यूरो चीफ हिंद एकता टाइम्स

पुलिस अधीक्षक बलिया देव रंजन वर्माके कुशल निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक (उत्तरी) अनिल कुमार झा के सफल पर्यवेक्षण व क्षेत्राधिकारी रसड़ा महोदय मो0 फहीम कुरैशी व अतुल कुमार मिश्र थानाध्यक्ष नगरा बलिया के कुशल निर्देशन में थाना नगरा पुलिस को मिली सफलता ।

 

उल्लेखनीय है कि दिनांक 28.06.2024 को उ0नि0 छुन्ना सिंह हमराह हे0का0 नीरज राही के देखभाल क्षेत्र व तलाश वांछित/वारण्टी/अभियुक्त/संदिग्ध वाहन में क्षेत्र में मामूर थे कि दौराने दविश थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0स0 194/24 धारा 307/504/506 भादवि से सम्बन्धित वांछित अभियुक्त देवेन्द्र यादव पुत्र रामाशंकर यादव सा0 ताड़ीबड़ागांव थाना नगरा जनपद बलिय़ा को अभियुक्त का घर बहदग्राम ताड़ीबड़ागांव से समय सुबह 05.10 बजे हिरासत पुलिस में लिया गया । अभियुक्त उपरोक्त को मा0 न्यायालय बलिया रवाना किया जा रहा है ।

 

 

*पंजीकृत अभियोग-*

मु0अ0स0 194/24 धारार 307/504/506 भादवि थाना नगरा बलिया

 

*गिरफ्तार अभियुक्त का नाम व पता-*

 

देवेन्द्र यादव पुत्र रामाशंकर यादव सा0 ताड़ीबड़ागांव थाना नगरा जनपद बलिय़ा उम्र करीब 52 वर्ष

Related Articles

Back to top button