मानेगांव डी डी कालोनी में मकान निर्माण के दौरान मारपीट,बदमाशो ने बलपूर्वक रुकवाया काम

Fighting during house construction in Manegaon DD Colony, miscreants forcefully stopped the work

[responsivevoice_button rate="1" pitch="1.0" volume="0.9" voice="Hindi Female" buttontext="Listen This News"]

जबलपुर के मानेगांव रांझी डी डी कॉलोनी में ज्योति कपूर पति आशीष कपूर के मकान निर्माण कार्य में देव प्रकाश दुबे, आशीष दुबे, चंद्रभूषण तिवारी, और सूर्य द्वारा ठेकेदार लेबर से लोहे की राड से मारपीट की गई जिससे एक लेवर के सर पर चोट आई वही मारपीट इन चारों लोगों ने लेबर ठेकेदार को जाति सूचक गालियां देकर वे आदिवासी और हरिजन समाज से आते हैं उनसे मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी।बातया जा रहा है की वह लोग ज्योति कपूर के मकान के कार्य को गुंडागर्दी पूर्वक झगड़ा करते हुए मारा पीटी करते हुए उसे काम को रोकना चाहते थे ।उनके प्लांट पर खोदे हुए कॉलम के गड्ढे को देव प्रकाश दुबे आशीष दुबे , चंद्रभूषण तिवारी और सूर्या द्वारा गड्ढों में ईट और मिट्टी डालकर काम में विवाद करते हुए मारपीट की गई। एडिशनल एसपी सूर्यकांत शर्मा ने बताया कि प्लांट के मालिक ज्योति कपूर और उनके पति के साथ भी गाली गलौज करते हुए धमकियां दी गई।जिसकी सूचना ज्योति कपूर और ठेकेदार द्वारा जिससे प्लाट खरीदा गया था चंद्र प्रकाश दुबे और सुधीर दुबे को जानकारी दी जिसके बाद वह दोनों घटनास्थल पर पहुंचकर थाने में कंप्लेंट की गई।जिसके द्वारा पुलिस ने आकर उन सभी अपराधियों को थाने ले गई जहा विभिन्न धाराओं के तहत आरोपियो के विरुद्ध मामला दर्ज कर विवेचना में लिया गया।

जबलपुर से वाजिद खान की रिपोर्ट

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button