धोखाधड़ी का शिकार पीड़िता ने लगाई कप्तान से गुहार
मंगलवार जनसुनवाई के दौरान लॉर्ड गंज थाना क्षेत्र करमचंद चौक निवासी शैलेश पाठक ने अपने साथ हुई धोखाधड़ी के खिलाफ शिकायत देते हुए पुलिस कप्तान से न्याय की गुहार लगाई है शैलेश पाठक पेशे से सिविल के ठेकेदार उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि उनके बहुत अच्छे मित्र मनीष नायक के घर में संजय दीवान नामक व्यक्ति अपनी दुकान संचालित कर रहा था। मनीष नायक ने संजय दीवान से परिचय कराया तब संजय दीवान ने बताया कि वह थोक कपड़ों का कारोबारी है और उसे अपने व्यापार संचालन के लिए पैसों की जरूरत पड़ती है जिसे वह मुनाफे के साथ लौटा देता है पीड़ित के दोस्त ने भी संजय को व्यवसाय के लिए पैसे दिए थे जैसे उसने मुनाफे के साथ लौटा दिया था। इस विश्वास पर आकर शैलेश पाठक ने शुरुआत में 70000 रुपए संजय दीवान को दिए पहले तो वह मुनाफे की रकम लौटा ता चला गया। अचानक उसने फिर से व्यवसाय के लिए तीन लाख मांगे। और उसके बाद धीरे-धीरे कभी 2 लाख और कभी 3 लाख करते हुए कई लाखों रुपए पीड़ित शैलेश से ले लिए इसके बदले में उसने शैलेश को पोस्ट डेटेड चेक दिए हुए थे। एक दिन अचानक संजय दीवान ने दमोह में रहने वाले अपने पिता के साथ बड़ी खरीदी करने के लिए दिल्ली जाने की बात कही और लौटते ही पूरा पैसा मुनाफे के साथ लौटने की बात करते हुए₹600000 की मांग की। पीड़ित एक बार फिर से जाल साज संजय की बातों में आ गया और पैसे दे बैठा। कुछ दिन बीत जाने के बाद जब उन्होंने संजय के विषय में जानकारी ली तो पता चला कि संजय जबलपुर शहर से अपना बोरिया बिस्तर समेट के कहीं भाग गया है इतना ही नहीं उसने आसपास के क्षेत्र के कई अन्य व्यापारियों को भी लाखों रुपए की चपत लगाई है। पीड़ित शैलेश ने अपने साथ हुई धोखाधड़ी की शिकायत दर्ज कराते हुए पुलिस कप्तान से जल्द कार्यवाही किए जाने की मांग की है।
बाइट शैलेश पाठक
जबलपुर से वाजिद खान की रिपोर्ट