Azamgarh news:गनीपुर डगरहा में भाजपा कार्यकर्ताओं ने पार्टी की नीतियों का किया बखान,राष्ट्रपति के अभिभाषण पर संगोष्ठी आयोजित कर धन्यवाद ज्ञापित

आजमगढ़:लालगंज तहसील क्षेत्र के गनीपुर डगरहा में भाजपा कार्यकर्ताओं ने कार्यक्रम आयोजित करके भाजपा की नीतियों का बखान किया इस अवसर पर राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद ज्ञापित किया गया। गुलजार सिंह की अध्यक्षता में आयोजित इस कार्यक्रम में मुख्य वक्ता पूर्व भाजपा के क्षेत्रीय संयोजक प्रबुद्ध प्रकोष्ठ ओम प्रकाश सिंह ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की केंद्र व प्रदेश की सरकार ने देश तथा प्रदेश का मान सम्मान बढ़ाया है। देश आत्मनिर्भर हो रहा है और रक्षा क्षेत्र, कृषि , उद्योग तथा अन्य क्षेत्रों में लगातार उन्नति कर रहा है। आईटी सेक्टर में हमारे युवा विश्व में अपनी विशिष्ट पहचान बना रहे हैं। भाजपा सरकार नारी सशक्तिकरण पर विशेष बल दे रही है। गुंडों , माफियाओं के खिलाफ कठोर कार्रवाई हो रही है। पूरे प्रदेश को फोर, सिक्स लेन सड़कों से जोड़ा जा रहा है। उत्तर प्रदेश भारत देश का पहला ऐसा प्रदेश है, जिसे छः इण्टरनेशनल एयरपोर्ट प्राप्त होने का गौरव प्राप्त हो रहा है।

विशिष्ठ वक्ता पूर्व मंडल अध्यक्ष कमलेश सिंह, महामंत्री राजेश सिंह, बेलाल युसुफ खान व घनश्याम सिंह ने अपने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम में राष्ट्रपति का अभिभाषण राजन सिंह, आशुतोष सिंह, रणविजय सिंह तथा धीरेंद्र पाल ने पढ़कर सुनाया। जिस पर राष्ट्रपति का धन्यवाद ज्ञापित किया गया। इस अवसर पर महामंत्री राजेश सिंह , पूर्व मण्डल अध्यक्ष कमलेश सिंह, घनश्याम सिंह बिरला, गणेश सिंह, राम सहाय पांडे, लौटू प्रजापति, लाल सिंह, मनीष सिंह पिंटू रावत भगवानदास प्रजापति ,श्याम जी, सुरेंद्र सिंह ,लाल सिंह,पूर्व प्रधान घनश्याम सिंह, शरद सिंह, भानुप्रताप पाण्डेय,रणविजय, भानूसिंह, कल्लन, दीना, गुड़िया, सुशीला, मदीना आदि लोगों की विशेष रूप से उपस्थिति रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button