आई 10 कार में अवैध शराब की तस्करी करते तो आरोपी गिरफ्तार,153 बॉटल, 50 देशी पाव और कार जब्त

Accused arrested for smuggling illegal liquor in i10 car, 153 bottles, 50 desi loaves and car seized

[responsivevoice_button rate="1" pitch="1.0" volume="0.9" voice="Hindi Female" buttontext="Listen This News"]

जबलपुर की गोहलपुर थाना पुलिस को मुखबिर के जरिए सूचना मिली की खजरी खिरिया बॉयपस की ओर से कार में दो युवक भारी मात्रा में अवैध शराब की तस्करी करते हुए गोहलपुर की ओर आ रहे है।सूचना पर तत्काल अमखेरा रोड में घेराबंदी करते हुए कार को रोककर दोनो युवको का नाम पूछा गया। थाना प्रभारी गोहलपुर प्रतीक्षा मार्को में बताया कि जहा दोनो ने अपना नाम दीपक रजक और आदित्य साहू बताए वही कार की तलाशी लिए जाने पर कार में 153 बॉटल अंग्रेजी शराब और 50 देशी शराब के पाव मौके से बरमाद किये गए। गाड़ी समेत कुल कीमत 7 लख रुपए बताई जा रही है वही दोनो आरोपीयो को गिरफ्तार कर विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया।

जबलपुर से वाजिद खान की रिपोर्ट

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button