जबलपुर प्रवास पर पहुंचे मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव गुरुवार की शाम जबलपुर कलेक्ट्रेट स्थित अपडेटेड राजस्व रिकार्ड रूम का लोकार्पण किया

Chief Minister arrived on Jabalpur journey. Mohan Yadav inaugurated the updated revenue record room at Jabalpur Collectorate on Thursday evening

जबलपुर:उल्लेखनीय है कि मध्यप्रदेश में राजस्व अभिलेखागार के प्रबंधन में एक नए युग की शुरुआत हुई है। जिले के कलेक्टर कार्यालय में स्थित राजस्व अभिलेखागार को आधुनिकतम रूप में विकसित किया गया है, जिससे राजस्व अभिलेखों की नकल प्राप्त करना अब आसान हो गया है। आधुनिकीकरण की पहल कलेक्टर दीपक सक्सेना की सकारात्मक सोच और पहल से राजस्व अभिलेखागार का कायापलट हुआ है। उन्होंने
राजस्व रिकॉर्ड रूम को व्यवस्थित करने और सभी
रिकॉर्डों को स्कैन कर ऑनलाइन किया है। इससे अब कोई भी व्यक्ति घर बैठे राजस्व अभिलेखों की स्थिति के बारे में पता कर सकता है। वही अपनी एक अन्य कार्यक्रम के तहत मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने महापौर जगत बहादुर सिंह अन्नू से उनके मदनमहल स्थित निवास पहुँचकर सौजन्य भेंट की। इस अवसर पर लोक निर्माण मंत्री श्री राकेश सिंह, सांसद श्री वी डी शर्मा, भाजपा के नगर अध्यक्ष श्री रत्नेश सोनकर, नगर निगम अध्यक्ष श्री रिकुंज विज भी मौजूद थे। महापौर श्री अन्नू ने निवास पहुँचे मुख्यमंत्री डॉ यादव का पुष्प गुच्छ भेंट कर स्वागत किया।

जबलपुर से वाजिद खान की रिपोर्ट

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button