आजमगढ़:जय गुरुदेव आश्रम खानपुर में आयोजित तीन दिवसीय वार्षिक सत्संग समारोह पूजन व ध्वजारोहण के साथ शुरू

Azamgarh: The three-day annual satsang function held at Jai Gurudev Ashram Khanpur started with poojan and flag hoisting

मृत्युंजय झा ने झण्डारोहण कर सभी लोगों की सुख समृद्धि सद्भाव की कामना किए

 

रिपोर्ट: शिवम सिंह

 

मार्टीनगंज (आजमगढ):जयगुरुदेव आश्रम खानपुर का तीन दिवसीय वार्षिक सत्संग समारोह सोमवार को सुबह 7 बजे पूजन व ध्वजारोहण के साथ शुरू हुआ।

 

 

जयगुरुदेव संगत बिहार के प्रान्तीय अध्यक्ष मृत्युन्जय झा व जुल्मी पाण्डेय ने पूजन की विधि सम्पन्न कराया। मृत्युंजय झा ने झण्डारोहण किया। एवं सभी लोगों की सुख समृद्धि सद्भाव की कामना किए। उन्होंने कहा कि जय गुरुदेव आश्रम खानपुर पर प्रतिवर्ष वार्षिक सत्संग समारोह आयोजित होता है। इसमें समाज के सभी वर्गों , धर्मों के लोग भाग लेते हैं। मनुष्य शरीर का शुभ अवसर सबको मिला हुआ है। जिनको प्रभु की प्राप्ति कराने वाले पूरे गुरु, मुर्शिद कामिल मिल गये। वे लोग साधना करके अपनी आत्मा , रूह को जगा लेते हैं। और सर्वशक्तिमान प्रभु को प्राप्त कर लेते हैं। विश्व विख्यात सन्त बाबा जयगुरुदेव जी महाराज ने अथक परिश्रम करके बिना किसी भेद भाव के मालिक की याद का रास्ता आम लोगों को बताया और करोड़ों लोग अपने जीवन को बदल कर इंसानियत के रास्ते पर चल पड़े और अपनी आत्मा का कल्याण करा लिए।

 

 

आजमगढ़ जिला को यह गौरव प्राप्त है, कि सत्संग के विकास में यहां के भाईयों , बहनों ने संगत से जुड़कर सेवा किया। इसके लिये हम धन्यवाद देते हैं। सुरत शब्द योग (नाम योग) की साधना कलयुग की सबसे सरल साधना है। इस साधना का भेद पहले पढ़े-लिखे लोगों तक सीमित था। लेकिन बाबा जयगुरुदेव जी महाराज ने इसे गांवों तक विस्तार कर दिया। दोनों आंखों के मध्य भाग में जीवात्मा बैठी है यह आसमानी आवाज से उतारकर लाई गई। जब वह शब्द पकड़ लेगी तो जन्म-मरण के बन्धनों से मुक्त हो जायेगी। इसे निरन्तर बढ़ाने में बाबा जी के उत्तराधिकारी पंकज जी महाराज निरन्तर लगे हुये हैं।

 

 

 

उनका आत्म व जनकल्याणकारी संदेश 5 जून को प्रातः 11 बजे से होगा। हमारी संस्था के राष्ट्रीय उपदेशक सतीश चंद महाराज के भी प्रवचन होंगे। सत्संग प्रातः 7 बजे एवं सायं 3 बजे से होगा।
5 जून का सत्संग प्रातः 11 बजे से होगा, जय गुरुदेव संगत आजमगढ के जिलाध्यक्ष राम चरन यादव ने आम जनता से अपील की है, कि समय से पहुंच कर सत्संग का लाभ प्राप्त करें।

Related Articles

Back to top button