भरी महफिल में हुआ तमाशा,जय माल के स्टेज पर दूल्हे की हरकत, लोग हुए शर्म से पानी पानी,शादी से…

मऊ जिले से जो शादी का वीडियो सामने आया है वो इसी कड़ी से जुड़ा हुआ है। वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे स्टेज पर दूल्हा नाराज हो जाता है और भरी महफिल में तमाशा मचा देता है।उसकी इस हरकत से दुल्हन समेत वहां मौजूद लोग शर्म से पानी-पानी हो जाते हैं। ये घटना जयमाल के दौरान हुई, जिसके बाद दुल्हन ने शादी से साफ मना कर दिया। बरात बैरंग वापस लौट गई। घटना कोपागंज थाना क्षेत्र के दोस्तपुरा गांव की बताई जा रही है। रविवार रात यहां आजमगढ़ जिले के भटनी पारा से बारात आई थी।दुल्हन पक्ष के लोगों ने बारातियों के आवभगत में कोई कमी नहीं छोड़ी। रात करीब 10 बजे बरात नाचते-गाते दुल्हन के घर पहुंची और जयमाल का कार्यक्रम शुरू हुआ। स्टेज पर दूल्हा बैठा था। दुल्हन अपनी सहेलियों के साथ स्टेज पर चढ़ी। रस्मों को निभाने के बाद जैसे ही उसने वरमाला हाथ में उठाया तो अचानक से दूल्हा बिदक गया। वह वरमाला देखकर चिढ़ गया और भनभनाते हुए स्टेज से उतर गया। दूल्हे के नाराज होते ही दुल्हन पक्ष के लोगों में हड़कंप मच गया। उन्होंने दूल्हे से नाराजगी की वजह पूछी मगर वह मौन रहा। जयमाल के लिए स्टेज पर भी नहीं जा रहा था। इधर, स्टेज पर दूल्हे का इंतजार करती दुल्हन और उसकी सहेलियां हताश होकर घर में चली गईं।दूल्हा बार-बार हो जा रहा था उग्रकुछ भी पूछने पर दूल्हा उग्र हो जा रहा था। थक-हार कर करीब दो घंटे बाद पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस को देख दूल्हा बना युवक और भड़क उठा। स्टेज पर चढ़ गया और पुलिसकर्मियों को डांटने लगा। अजीब-अजीब सी हरकत करते हुए पुलिस और सभी बारातियों व धरातियो को धमकी और गाली देने लगा।दूल्हे की इस हरकत से नाराज दुल्हन ने शादी से इंकार कर दिया। उसके फैसले का पिता समेत अन्य परिजनों ने सभी सम्मान किया और सराहा। दुल्हन के पिता ने कहा कि मैं ऐसे अजीब से शख्स के साथ अपनी बेटी का रिश्ता नहीं कर सकता। पुलिस ने दूल्हा और उसके भाई और बहनोई को हिरासत में लिया। सोमवार देर शाम थाने में दुल्हन और दूल्हा पक्ष ने आपस में समझौता कर लिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button