जबलपुर में रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ी गई मैडम

Ma'am was caught red-handed taking bribes in Jabalpur

[responsivevoice_button rate="1" pitch="1.0" volume="0.9" voice="Hindi Female" buttontext="Listen This News"]

जबलपुर जिले के स्वास्थ्य विभाग में आरटीआई शिकायत शाखा में पदस्थ विनीता विलियम्स को जबलपुर लोकायुक्त टीम ने उनके कार्यालय से₹4000 की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार विनीता विलियम्स आरटीआई शाखा विभाग में सदस्य हैं जो की आईटीआई कार्यकर्ताओं को जानकारी देने से लेकर उनके आवेदन को स्वीकार करने एवं उन पर प्रतिक्रिया देने का कार्य संभालती थी। जबलपुर के एक आरटीआई कार्यकर्ता राकेश विश्वकर्मा ने लोकायुक्त विभाग को शिकायत दी की उनके द्वारा स्वास्थ्य विभाग सीएमएचओ कार्यालय में सूचना के अधिकार के तहत कुछ जानकारी मांगी गई थी इसके विषय में आवेदक को आगे बढ़ाने के नाम पर आरटीआई शाखा प्रभारी द्वारा ₹5000 की रिश्वत की मांग की गई है। शिकायतकर्ता की शिकायत का सत्यापन करने के बाद जबलपुर लोकायुक्त टीम ने जल बेचकर शिकायतकर्ता को रिश्वत की रकम देने की बात कही। जब शिकायतकर्ता रिश्वत की रकम लेकर जिला अस्पताल जबलपुर विक्टोरिया के प्रांगण में पहुंचा तो कार्यालय के समीप ही विनीता विलियम्स द्वारा₹4000 ले लिए गए इस दौरान पीछे खड़ी लोकायुक्त की टीम ने विनीत विलियम्स को रिश्वत की रकम लेते हुए रंगे हाथ दबोच लिया।

जबलपुर से वाजिद खान की रिपोर्ट

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button