गरीब नवाज कमेटी ने किया 70 वर्षीय लावारिस का दाह संस्कार
Garib Nawaz Committee performed the cremation of 70-year-old unclaimed

जबलपुर मध्यप्रदेश
जबलपुर में गरीब नवाज कमेटी संस्था के द्वारा लगातार लाचार और बेबस लावारिस लाशों का उनके धार्मिक रीति-रिवाज के अनुसार अंतिम संस्कार किया जाता रहा है इसी तारत्म्य में मैं आज जबलपुर के विक्टोरिया जिला चिकित्सालय के पीपल के पेड़ के नीचे 70 वर्षीय बुजुर्ग की लावारिस शव पड़े होने की सूचना ओमती थाने द्वारा गरीब नवाज कमेटी को दी गई थी जिसे पूरे धार्मिक रीति रिवाज के साथ शव का दाह संस्कार किया गया। ख्वाजा गरीब नवाज कमेटी के सैयद इनायत अली ने बताया कि फिलहाल बुजुर्ग के पास से किसी भी प्रकार के पहचान से संबंधित दस्तावेज नही मिले है।
जबलपुर से वाजिद खान की रिपोर्ट



