उपजिलाधिकारीन्यायिक की उपस्थिति में आयोजित थानासमाधानदिवस में18 जनसमस्याएं आई दो मामलों का मौके पर निस्तारण
On the spot settlement of 18 public problems and two cases in the police station resolution day organized in the presence of the Deputy Magistrate.

रिपोर्ट:अशोकश्रीवास्तव ब्यूरोप्रमुख
घोसी मऊ।
घोसी। घोसी कोतवाली में शनिवार को आयोजित थाना समाधान दिवस के अवसर पर उपजिलाधिकारी न्यायिक राजेश कुमार अग्रवाल ने महिला वादकारियों सहित उपस्थित फरियादियों की समस्याएं गंभीरता से सुनीं। कुल 18 शिकायतों में से 2 मामलों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया जबकि शेष के शीघ्र समाधान हेतु पुलिस और राजस्व विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया गया। थाना समाधान दिवस के उपरांत उपजिलाधिकारी न्यायिक ने राजस्व निरीक्षकों एवं लेखपालों के साथ बैठक कर जिलाधिकारी के निर्देशों से अवगत कराया। धारा 24 के अंतर्गत सीमांकन, कुरा फंट, आईजीआरएस पोर्टल और तहसील दिवस पर प्राप्त प्रार्थना पत्रों के त्वरित निस्तारण हेतु कार्ययोजना बनाने के निर्देश दिए गए। उन्होंने कहा कि खेतों के खाली होने की स्थिति को ध्यान में रखते हुए सीमांकन व जोतों के विभाजन हेतु विशेष अभियान चलाया जाए। उपजिलाधिकारी न्यायिक ने स्पष्ट चेतावनी दी कि किसी भी वादकारी या आमजन को अनावश्यक रूप से परेशान किए जाने पर संबंधित अधिकारी-कर्मचारी के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी। इस अवसर पर क्षेत्राधिकारी घोसी दिनेश मिश्र, कोतवालीप्रभारीनिरीक्षक मनोजसिंह, अशोकसिंह,अवधेश,मनोज,उपनिरीक्षकगण, लेखपाल संघ अध्यक्ष अरविंद पांडे, पंकज chauhan, हेमंत सोनकर, राजस्व निरीक्षक मतीन व परशुराम तथा नगर पंचायत के अधिकारीगण उपस्थित रहे।



