सूदखोरी और मारपीट के मामले में फरार आरोपी पिता पुत्र गिरफ्तार

Absconding accused father and son arrested in case of extortion and assault

[responsivevoice_button rate="1" pitch="1.0" volume="0.9" voice="Hindi Female" buttontext="Listen This News"]

जबलपुर की पनागर थाना पुलिस ने मारपीट और सूदखोरी के मामले में फरार आरोपी ज्वेलर्स अनिल गुप्ता और उसके बेटे संदेल गुप्ता नीवासी रांझी को गिरफ्तार किया है।जहा पनागर थाना प्रभारी से फ़ोन पर हुई चर्चा के दौरान थाना प्रभारी जितेंद्र पाटकर ने बताया की आरोपियो के द्वारा बिलपुरा नीवासी बिल्डर रंजीत चौधरी से 7 लाख रु की एवज में 21 लाख रु वसूले गए।वही रंजीत चौधरी द्वारा गैरंटी के तौर पर रखी गई जमीन को भी आरोपियो द्वारा हड़पने की कोशिश की गई थी।जहा सूदखोर पिता पुत्र रंजीत चौधरी से 20 लाख रु की मांग कर रहे थे।जब रंजीत चौधरी ने और रुपए देने से मना किया तो अनिल गुप्ता और संदेल गुप्ता ने मारपीट कर जातिसूचक गालियां दी।जिससे आहत होकर पीड़ित रंजीत चौधरी ने पनागर थाने में अनिल गुप्ता और संदेल गुप्ता के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करवाई।जहा पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जाँच करते हुए पिता पुत्र को दोषी पाए जाने पर दोनो आरोपीयो की तलाश करते हुए गिरफ्तार कर जेल भेजा गया।वही बिल्डर रंजीत चौधरी ने बताया की उसकी साइट पडरिया में चल रही है।उसे रुपियो की जरूरत पड़ी तो उसने 10 प्रतिशत ब्याज पर अनिल गुप्ता और संदेल गुप्ता से 7 लाख रु लिए।वही बाद में दोनो ने 20 प्रतिशत ब्याज लगाना शुरू कर दिया।जब उसने 21 लाख रु चुका दिए उसके बाद भी अनिल गुप्ता और संदेल गुप्ता के द्वारा 20 लाख रु की और मांग की गई।वही गैरंटी के तौर पर रखी जमीन का निरस्तीकरण करवाने के बावजूद हुई जमीन को हड़पने की कोशिश कर उल्टा झूठी शिकायत कर दी गई थी।वही जांच के बाद दोनो पिता पुत्र को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

जबलपुर से वाजिद खान की रिपोर्ट

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button