साधना के स्वर नामक पुस्तक का हुआ विमोचन। 

 

विनय मिश्र, जिला संवाददाता।

, बरहज देवरिया।

 

बरहज तहसील क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम पैना के मैना, मैरिज हॉल में साधना के स्वर्ण नामक पुस्तक का विमोचन हुआ कार्यक्रम के मुख्य अतिथि आश्रम बरहज के पीठाधीश्वर ॴजनेय दास जी महाराज, एवं विशिष्ट अतिथि नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती श्वेता जायसवाल सुधांशु शुक्ला अंतरराष्ट्रीय पहलवान केशव सिंह जीएम एकडमी के डायरेक्टर श्री प्रकाश मिश्रा रहे।

कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन के साथ शुरू हुआ , सरस्वती वंदना एवं स्वागत गीत प्रदीप शुक्ला ने प्रस्तुत किया कार्यक्रम के संयोजक डॉक्टर ओम प्रकाश शुक्ला द्वारा मुख्य अतिथि सहित विशिष्ट अतिथियों को अंग वस्त्र एवं स्मृति चिन्ह से सम्मानित किया गया कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विशिष्ट अतिथि नगर पालिका अध्यक्ष बरहज श्रीमती श्वेता जायसवाल ने कहा कि साधना के स्वर्ण नामक पुस्तक डॉक्टर शुक्ला द्वारा लिखी गई निश्चित रूप से समाज में एक सामाजिक आध्यात्मिक एवं देवरिया की पृष्ठभूमि को रेखांकित किया है इसके पूर्व भी से शुक्र ने कई और किताबें लिखी है जो मुझे पढ़ने का अवसर मिला है यह पुस्तक समाज को एक संबल प्रदान करेगी। मुख्य अतिथि आश्रम पीठाधीश्वर ने कहा कि डॉक्टर ओम प्रकाश शुक्ला ने साधना के स्वर जैसे पुस्तक को लिखकर समाज में सामाजिक आध्यात्मिक एवं भौगोलिक परिस्थितियों का चित्रण किया है जिसका अध्ययन करके आने वाले समाज के युवा पीढ़ी के लोग अपने पुराने इतिहास को जान सकेंगे पुस्तक लेखन के लिए उन्होंने श्री शुक्ला को धन्यवाद भी ज्ञात किया।

कार्यक्रम के दौरान मुख्य रूप से पूर्व प्रधानाचार्य प्रेम शंकर पाठक ,भारतीय जनता पार्टी के पूर्व जिला अध्यक्ष अनिरुद्ध मिश्रा ,डॉक्टर दर्शना श्रीवास्तव ,डॉक्टर प्रज्ञा तिवारी, श्रीमती सावित्री, राय राम श्रृंगार पांडे ,मंगलमणी त्रिपाठी, रमेश तिवारी अनजान, प्रधानाचार्य रामेश्वर यादव, विनय कुमार मिश्रा, दीनानाथ यादव, मोतीलाल गुप्ता, पूर्व प्रधानाचार्य विश्राम शुक्ला, शिक्षक अभय कुमार पांडे ,शंभू दयाल भारती, नथुनी प्रसाद सहित सैकड़ो की संख्या में लोग उपस्थित रहे कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व प्राचार्य पीजी कॉलेज आश्रम बरहज , डॉक्टर उपेंद्र प्रसाद श्रीवास्तव कार्यक्रम का संचालन डॉक्टर ओम प्रकाश शुक्ला ने किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button