उसुरी से मादीसिपाह बाजार तक निकाली गई तिरंगा यात्रा
Tricolor Yatra was completed from Usuri to Madisipah Bazar
रिपोर्ट :अशोकश्रीवास्तव ब्यूरोप्रमुख
घोसी।बड़राव में ऑपरेशन सिन्दूर की ऐतिहासिक सफलता व भारतीय सेना के सम्मान में शौर्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। तिरंगा यात्रा उसरी खुर्द से मॉ भवानी धाम मादी सिपाह तक निकाली गई।जिसमें बीजेपी कार्यकर्ता ,संभ्रांत लोग,व्यापारी व अन्य लोग शामिल हुए।बीजेपी के बड़राव मंडल अध्यक्ष आलोक राय के नेतृत्व लोगो ने लगभग तीन किलोमीटर पैदल भ्रमण कर नारेबाजी किया। इस दौरान लोगो ने अपने अपने हाथो में तिरंगा ले भारतीय सेना के अदम्य साहस, शौर्य व बलिदान को सलाम किया व जिंदाबाद के नारे लगाए। मंडल अध्यक्ष आलोक राय ने कहा कि ऑपरेशन सिन्दूर की सफलता व सेना का शौर्य व साहस को विश्व पटल पर लोगो ने देखा। जो साबित करता है कि पहलगाम जैसे आतंकी हमला का करारा जबाब भारतीय सेना दे सकती है। हमे भारतीय सेना पर गर्व है। इस दौरान रामसागर मौर्य, अखिलेश कुशवाहा, विजय शर्मा,विनोद तिवारी,मनीष राय,महेंद्र पटेल, विनीत साहनी, नितिन राय अश्वनी चौहान ,अशोक चौहान, शुभम राय सहित काफी संख्या में लोग शामिल रहे।