मुंबई:बॉलीवुड एक्ट्रेस नूर मालाबिका दास की रहस्यमय परिस्थितियों में हुई मौत सड़ी गली हालत में पुलिस ने बरामद किया शव

Mumbai: Bollywood actress Noor Malavika Das died under mysterious circumstances

मलाबिका द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या करने की होरही है चर्चा

रिपोर्ट:रोशन लाल

मुंबई:बॉलीवुड एक्ट्रेस नूर मालाबिका दास की रहस्यमय परिस्थितियों में मौत हो गई।उनकी आयु लगभग 37 वर्ष बताई जारही है। उन्होंने काजोल के साथ वेब सीरीज ‘द ट्रायल’ में काम किया था। उनके मौत की सूचना मिलने के बाद संबंधित थाना की पुलिसने पुलिस ने 6 जून को लोखंडवाला में स्थित उनके अपार्टमेंट से उनका शव बरामद किया।

सूत्रों के अनुसार एक्ट्रेस के रूम से काफी दुर्गंध आरही थी।इसकी सूचना पड़ोसियों ने ओशिवारा पुलिस स्टेशन को दिया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर तुरंत पहुंची जिसको मलबिका दास का शव सड़ी-गली अवस्था में मिली।

 

 

 

मुंबई में लावारिस शवों के दाहसंस्कार का काम संभालने वाली ममदानी हेल्थ एंड एजुकेशन ट्रस्ट एनजीओ की सहायता से रविवार को एक्ट्रेस का दाह संस्कार कर दिया गया।

घटना की जांच कर रहे एक अधिकारी ने के अनुसार उनका परिवार दो हफ़्ते पहले अपने पैतृक गांव चले गए थे। घटना के कारण की जांच चल रही है। सूत्रों के अनुसार मालाबिका के एक अच्छे दोस्त आलोकनाथ पाठक ने कहा कि मैं इस घटना से काफी दुखी हू। मैं नूर को वषों से जानता हूं और उनके साथ कई फिल्मों और सीरियल में काम भी कर चुका हूं। वह किराए के फ्लैट में रहती थीं।

 

 

 

आलोकनाथ पाठक ने आगे कहा, “पिछले महीने तक उनकी फैमिली उनके साथ मुंबई में रह रही थी। एक सप्ताह पहले ही परिवार अपने गांव वापस गया है।

 

 

 

नूर मालाबिका ने घटना से पहले अपने इंस्टाग्राम पोस्ट पर एक वीडियो शेयर किया था, जिसमें वो अलग-अलग स्टाइल में पोज दे रही थीं। हालांकि वीडियो के बैकग्राउंड में ‘आंसू मेरे बहते’ गाना लगा हुआ था। इस दर्द भरे गाने को राहत फतेह अली खान और गुरनजर ने गाया है। नूर के फैंस अब उनकी इस पोस्ट पर कमेंट कर के उनकी आत्मा की शांति हेतु ईश्वर से प्रार्थन कर रहे हैं।

Related Articles

Back to top button