जबलपुर:कोल समाज के दो पक्षों में विवाद, एक की हालत नाजुक
जबलपुर में पारिवारिक विवाद बना जानलेवा, अस्पताल में भर्ती युवक की हालत गंभीर

जबलपुर के अधारताल थाना क्षेत्र अंतर्गत नेहरू नगर कंचनपुर में कोल समाज के दो पक्ष के बीच बीते दिनों वाद विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों परिवारों के बीच मारपीट की नौबत आ गई जिसके चलते राजकोल नामक व्यक्ति को गंभीर चोटे आए हैं जिन्हें उपचार के लिए एक निजी अस्पताल में भर्ती किया गया है जहां उसकी हालत काफी नाजुक बताई जा रही है। इधर सूचना पर पहुंची पुलिस ने मर्ग कायम करते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है थाना प्रभारी अधारताल प्रवीण कुमार से प्राप्त जानकारी के अनुसार कंचनपुर नेहरू नगर के कॉल समाज के दो परिवार के बीच पुरानी रंजिश को लेकर विवाद हो गया जिसके चलते दो पक्ष आमने-सामने आ गए इधर विवाद और मारपीट के दौरान राजकोट नामक व्यक्ति को गंभीर चोटें पहुंची है इधर पुलिस ने कार्यवाही करते हुए विवाद करने वाले आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और मामले से जुड़े हर पक्ष की जांच की जा रही है।
जबलपुर से वाजिद खान की रिपोर्ट



