उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक शर्मा गुटका हुआ गठन

Mau news :A branch of Uttar Pradesh Secondary Teachers' Union (Sharma Group) was formed

बरहज/देवरिया।उ प्र माध्यमिक शिक्षक संघ का गठन श्री कृष्ण इण्टर कालेज आश्रम बरहज में उप्र माध्यमिक शिक्षक संघ के प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्य एवं प्रधानाचार्य श्री कृष्ण इण्टर कालेज आश्रम बरहज श्री अशोक कुमार शुक्ला की देखरेख में इकाई का गठन किया गया जिसमें पूर्व शाखा मंत्री श्री अवधेश तिवारी ने संगठन को 2025-2026 में गतिशील करने के लिए एवं संगठन को नेतृत्व प्रदान करने के लिए नई इकाई का गठन किया गया जिसमें श्री पियूष कुमार मिश्र को अध्यक्ष, राघवेन्द्र कुमार चौहान को शाखा मंत्री, श्री आफताब आलम को संयुक्त मंत्री, विजय कुमार वर्मा को कोषाध्यक्ष,देव सिंह को आय व्यय निरीक्षक, एवं श्री सुनील कुमार पाण्डेय को मीडिया प्रभारी/संरक्षक शिक्षक संघ का दायित्व सौंपा गया।

जिसमें संरक्षक मण्डल सदस्य का भी गठन किया गया। श्री डा अशोक, धर्मेन्द्र कुमार, रवीन्द्र नाथ यादव, नवीन प्रकाश, अशोक कुमार तिवारी, राकेश कुमार तिवारी,राजन मिश्र, छोटे लाल, शेषनाथ, ।महिला संरक्षक मण्डल सदस्य श्रीमती अनुपमा सिंह,अलका पाण्डेय, शशिकला पटेल,डा सिन्धु यादव, पुष्पा पाण्डेय, सुनीता यादव, सविता पाण्डेय,। सदस्य श्री कमलेश कुमार मिश्र,श्री परशुराम पाण्डेय ,विद्या विलास मिश्र,लोकेश कुमार नामित किये गये ।अंत में प्रधानाचार्य ने सभी के प्रति शुभकामनाएं एवं बधाई दी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button