स्वस्थ रहने के लिएयोग को जीवन का हिस्सा बनाएं– डॉ. रामविलास भारती। 

 

रिपोर्ट: अशोकश्रीवास्तव ब्यूरोप्रमुख।

घोसी। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर ब्लॉक घोसी अंतर्गत पूर्व माध्यमिक विद्यालय धरौली में राज्य अध्यापक पुरस्कार प्राप्त व प्रधानाध्यापक डॉ. रामविलास भारती के नेतृत्व में बच्चे अभिभावकों एवं शिक्षकों सहित योग किया गया। डॉ. रामविलास भारती ने कहा कि योग करें, निरोग रहें। स्वस्थ्य रहने के लिए योग जरूरी है। योग को जीवन का हिस्सा बनाए। जीवन लंबा रहे इसके लिए निरोग रहना आवश्यक है और निरोग रहने के लिए स्वस्थ्य रहना आवश्यक है और स्वस्थ्य रहने के लिए योग जरूरी है। स्वस्थ्य जीवन के लिए आस-पास के वातावरण को भी ठीक रखें चाहे वह वातावरण पर्यावरण का हो चाहे वह सामाजिक। तभी स्वस्थ्य शरीर एवं बेहतर समाज का निर्माण संभव है। प्रशिक्षक मार्कण्डेय मिश्रा ने सभी को योग कराते हुए योग को प्रतिदिन करने की बात कही। प्राथमिक विद्यालय धरौली के प्रधानाध्यापक मेहंदी रजा ने कहा कि योग को जीवन में उतरना आवश्यक है। इस अवसर पर मार्कण्डेय मिश्रा, मेहंदी रजा, बृजेश सागर, नीलम पटेल, शबाना अंजुम, सुनीता, अंजू मिश्रा आदि उपस्थित रहीं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button