Azamgarh :दहेज हत्या के आरोप में 03 गिरफ्तार
दहेज हत्या के आरोप में 03 गिरफ्तार
आजमगढ़ ब्यूरो चीफ राकेश श्रीवास्तव
वादी ध्यानचन्द यादव पुत्र फेकू यादव ग्राम-भोपतपुर थाना तहबरपुर जनपद आजमगढ़ द्वारा अपनी पुत्री की दहेज के लिए हत्या के सम्बन्ध में लिखित प्रार्थना पत्र दिया गया। प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0स0 143/2025 धारा 80,85,351(3),82(1) भा0न्या0सं0 व 3/4 D.P. ACT बनाम अभियुक्तों
1- विवेक कुमार यादव पुत्र विजय चन्द यादव, निवासी ग्राम सोफीपुर, थाना तहबरपुर, आजमगढ़ (पति)
2.कमलावती पत्नी विजय चन्द यादव, निवासी ग्राम सोफीपुर, थाना तहबरपुर, आजमगढ़ (सास)
3.विजय चन्द यादव पुत्र अज्ञात, निवासी ग्राम सोफीपुर, थाना तहबरपुर, आजमगढ़ (ससुर)
4. बृजेश यादव पुत्र अज्ञात, निवासी ग्राम सोफीपुर, थाना तहबरपुर, आजमगढ़ (जेठ)
5. पूनम यादव पत्नी बृजेश यादव, निवासी ग्राम सोफीपुर, थाना तहबरपुर, आजमगढ़ (जेठानी) के विरुद्ध पंजीकृत किया गया।
आज सोमवार को प्रभारी निरीक्षक सुदेश कुमार सिंह मय हमराह द्वारा मुखबिर की सूचना के आधार पर मुकदमा उपरोक्त में वांछित अभियुक्तों
1- विवेक कुमार यादव पुत्र विजय चन्द यादव, निवासी ग्राम सोफीपुर, थाना तहबरपुर, जनपद आजमगढ़ (पति)
2.विजय चन्द यादव पुत्र स्व0 रामगति यादव, निवासी ग्राम सोफीपुर, थाना तहबरपुर, जनपद आजमगढ़ (ससुर)
3. बृजेश यादव उर्फ विरेश पुत्र विजय चन्द, निवासी ग्राम सोफीपुर, थाना तहबरपुर, जनपद आजमगढ़ (जेठ) को उनके घर ग्राम सोफीपुर से समय करीब 04.00 बजे गिरफ्तार किया गया। अन्य अग्रिम विधिक कार्यवाही प्रचलित है।