नियमित योग, रखे निरोग– डॉ. संभावना मिश्रा, निदेशिका, जी एम एकेडमी।

 

विनय मिश्र ,जिला संवाददाता।

देवरिया।

बरहज (देवरिया)। नगर स्थित जी एम एकेडमी में योग दिवस का कार्यक्रम बच्चों तथा अध्यापक‌ अध्यापिकाओं ने योगाभ्यास करके मनाया।

 

विश्व योगा दिवस पर बरहज नगर के जी एम एकेडमी में योगाभ्यास के क्रम में वृक्षासन, भुजंगासन , शलभासन, वज्रासन, वक्रासन, हलासन, शवासन, कटि चक्रासन, उत्तानपादासन, सूर्य नमस्कार, ध्यान मुद्रा, भ्रामरी, शीतली प्राणायाम आदि किए गए।

 

योगाभ्यास के अंत मे विद्यालय प्रबंध निदेशिका डॉ. सम्भावना मिश्रा ने अपने सम्बोधन में बताया कि इस वर्ष योग दिवस का विषय-स्वयं और समाज के लिए योग था, उन्होंने इसको चरितार्थ करने के लिए सभी कोे स्वयं के स्वास्थ्य के लिए योग को दिनचर्या में शामिल करने के साथ ही अपने आसपास और परिवार में भी सभी को इसके लिए जागरुक करने की प्रेणना दी। साथ में यह भी कहा कि योग आंतरिक शांति के साथ ही हमारी रोग प्रतिरोधक प्रणाली में सुधार करता है। ध्यान को अपनाने से हम थकान, तनाव और नींद की कमी को पूरा करने में सफल हो सकते हैं।

आगे उन्होंने बताया कि ईश्वर ने हमें शरीर दिया तो इसे स्वस्थ रखने की जिम्मेदारी भी हमें दी है। हम अपने लिए प्रतिदिन 10-15 मिनट का समय अवश्य निकाले और योग को अपनायें, तो निश्चित ही हम एक स्वस्थ समाज की स्थापना के लिए सकारात्मक रूप से भागीदार बन सकते हैं। खुद करें और दूसरों को भी योग करने के लिए प्रेरित करें। उन्होंने अंत में सभी को शुभकामनाएं दीं।

इस दौरान विद्यालय के विवेक सिंह राजपू, आराधना मौर्या, मनीष मिश्रा, महिमा सिंह, आशीष खरे, वीरेंद्र यादव, शिव कुमार गौड़, अल्का मिश्रा, आशिका गुप्ता, शुभम दुबे, पूजा मिश्रा , प्रिया मोर्य, शेफाली गुप्ता, सर्थिका मिश्रा, अनूप मिश्रा, विवेकानंद मिश्रा, आदि सभी शिक्षक शिक्षिका मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button