गांधी-शास्त्री जयन्ती पर जनपद में आयोजित हुए विविध कार्यक्रम’
ग्रामोदय, अन्त्योदय, स्वदेशी उत्पाद, सत्य, अहिंसा आधारित कार्य करने का जिलाधिकारी ने किया अपील शास्त्री जी ने ‘‘जय जवान -जय किसान‘‘ से बनाया भारत को आत्मनिर्भर-जिलाधिकारी
रिपोर्ट अशरफ संजरी
भदोहीl -राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व पूर्व प्रधानमंत्री लालबहादुर शास्त्री जी की जयन्ती/अन्तर्राष्ट्रीय अहिंसा दिवस के अवसर पर जिलाधिकारी विशाल सिंह द्वारा कलेक्टेªट एवं मुख्य विकास अधिकारी डॉ0 शिवाकांत द्विवेदी द्वारा विकास भवन पर ध्वजारोहण किया गया। दोनों महान जननायको की प्रतिमा पर पुष्पाजंलि/माल्यार्पण करते हुए कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी विशाल सिंह व अन्य अधिकारियों व कर्मचारियों ने कोटि-कोटि नमन करते हुए उन्हे श्रद्वांजलि अर्पित की। कार्यक्रम में जवाहर नवोदय विद्यालय के संगीत शिक्षक कमल कुमार व सुशीला देवी के नेतृत्व में आयें छात्र-छात्राओं ने गांधी जी का प्रिय भजन-‘‘रघुपति राघव राजा राम‘‘ वैष्णव जन तो तेने कहिए, पीड़ पारायी जाणे रे‘‘ गाया जिसको सभी ने दुहराकर उसका अनुसरण किया। संगीत गायन वादन करने वाले छात्रों को जिलाधिकारी ने उपहार देकर प्रेरित किया। स्वच्छ भारत मिशन के सफल 10 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर मा0 प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में दिल्ली में आयोजित कार्यक्रम का कलेक्टेªट में सजीव प्रसारण कर उनके संदेशों व विचारों का आत्मसात किया गया।
प्रदेश में टीवी जॉच दर में जनपद भदोही दूसरे स्थान पर है। राष्ट्रीय क्षय रोग उन्मुलन कार्यक्रम के अन्तर्गत वर्ष 2023 में टी.बी. मुक्त 51 ग्राम पंचायतों के प्रधानों को अधिक से अधिक टी.बी. जॉच करवाने में विशेष सहयोग करने पर मा0 जिला पंचायत अध्यक्ष अनिरूद्ध त्रिपाठी, मा0 विधायक ज्ञानपुर विपुल दूबे, जिलाधिकारी विशाल सिंह, मुख्य विकास अधिकारी डॉ0 शिवाकांत द्विवेदी, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ0 संतोष कुमार चक, जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ0 विवेक श्रीवास्तव द्वारा गांधी जी की कांस्य प्रतिमा, प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित व प्रोत्साहित किया गया। जिलाधिकारी ने सभी ग्राम प्रधानों से अपील किया कि अपने ग्रामवासियों में टी.बी. के लक्षण दिखने पर छिपाये नही अपितु अपने निकटतम स्वास्थ्य केन्द्रो पर जॉच अवश्य करवाये। टी.बी. फैलने से रोकने में सहयोग करें। 2024 में 266 ग्राम पंचायत टी.बी. मुक्त होने की दिशा में अग्रसर है। 2025 में टी.बी. मुक्त भारत के लक्ष्य को जनपद भदोही साकार करते हुए टी.बी. मुक्त होने के लिए प्रतिबद्ध हैl जिला क्रीडाधिकारी अभिज्ञान मालवीय द्वारा बताया गया कि उप जिलाधिकारी भदोही भानसिंह के नेतृत्व में जिला खेल कार्यालय के तत्वाधान में आयोजित महिलाओं की तीन किलो मीटर, व पुरूषों की क्रांस कन्ट्री रेस में प्रथम से 06 स्थान तक आने वाले कुल 12 खिलाडियों को टैªकशूट टी-शर्ट देकर सम्मानित किया गया।
जिला पंचायत अध्यक्ष अनिरूद्ध त्रिपाठी ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व लालबहादुर शास्त्री को नमन करते हुए भारतीय स्वाधीनता संग्राम में उनके योगदानों पर प्रकाश डाला, बताया कि महात्मा गांधी जिन्हे सारा देश प्यार से बापू कहता है। उन्होंने सत्य व अहिंसा का रास्ता दिखाया। जिस पर हम सभी को जीवन भर चलते हुए आगे बढ़ना चाहिए। लालबहादुर शास्त्री बगल के वाराणसी-चन्दौली के निवासी थे। जिनके सघर्षो की कहानी हम सभी सुनते है। उन्होंने आजीवन सादा-जीवन उच्च विचार को अपनाकर देश के विकास में अपना योगदान दिया। पंचायतो को सशक्त बनाकर ही हम देश के विकाश में जन-जन की सहभागिता को शामिल कर सकते है। जिलाधिकारी ने कहा कि गांधी जी के विचारो में ‘‘जहॉ स्वच्छता है वहीं ईश्वर का वास होता है। अपर जिलाधिकारी वि./रा. कुंवर वीरेंद्र मौर्य ने दोनो महान विभूतियों को नमन करते हुए कहा कि सत्य, अहिंसा, सविनय अवज्ञा, सत्याग्रह गांधी जी के चार अहिंसात्मक मार्ग थे जिनका प्रयोग आजीवन किया। गांधी जी के ट्रस्टीशिप सिद्वान्त पर प्रकाश डालते हुए कहा कि सबकुछ हमारा है, कुछ भी हमारा नही है। अपनी आत्मा में सत्य और अहिंसा को आत्मसात करना ही सत्याग्रह है।
मुख्य विकास अधिकारी डॉ0 शिवाकांत द्विवेदी ने विकास भवन व कलेक्टेªट सभागार में दोनों महानुभावों को नमन करते हुए माल्यार्पण कर कहा कि पंचायतो के सशक्तिकरण से ही भारत आने वाले 25 वर्षाे में आत्मनिर्भर भारत की ओर अग्रसर होगा। उन्होंने गांधी जी के ग्राम स्वरोजगार पर बल देते हुए बताया कि राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन, खाद्यी व ग्रामोद्योग विभाग, मनरेगा, उज्ज्वला, आयुष्मान कार्ड, कक्षा-8 तक के निःशुल्क शिक्षा व एमडीएम, अमृत सरोवर, पंचायत सचिवालय, आदि के माध्यम से ग्राम पंचायतों को सशक्त बनाया जा रहा है। उन्होने सभी ग्राम प्रधानो से पंचायतो में नवाचार उपायो को अपनाने पर बल दिया। उन्होने वोकल फार लोकल, एक जनपद एक उत्पाद, स्वदेशी व स्वालम्बन पर जोर दिया। अपर जिलाधिकारी शिवनारायन सिंह ने भारतीय स्वाधीनता संग्राम में सत्य और अहिंसा दो अचूक मंत्रो के साथ आजादी दिलाने के आत्मिक पक्षो को रेखांकित किया। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ0 संतोष कुमार चक ने गांधी जी के स्वच्छता विचारो पर बल देते हुए जनपद वासियों से साफ सफाई स्वच्छता करने की अपील किया।
जिला सूचना अधिकारी डॉ0 पंकज कुमार ने विश्व में नागरिक अधिकारो एवं स्वतंत्रता के प्रति आन्दोलन के लिए प्रेरित करने वाले गांधी जी के द्वारा दरिद्रता से मुक्ति दिलाने, महिलाओं के अधिकारो का विस्तार, धार्मिक एवं जातीय एकता का निर्माण आदि विचारो पर बल दिया गया।
जनपद में गांधी-शास्त्री जयन्ती पर जिलाधिकारी के कुशल मार्गदर्शन में विविध कार्यक्रम आयोजित हुए। उप जिलाधिकारी द्वारा ग्राम-पिपरीस में कुष्ठ रोगियों व महाराजा बलवन्त सिंह चिकित्सालय में क्षय रोगियो को फल, पौष्टिक आहार व दवा का वितरण किया गया। इसी क्रम में जिला क्रीड़ाधिकारी के नेतृत्व में खेल स्टेडियम से देवनाथपुर तक शांति मैराथन रैली का आयोजन किया गया। जनपद के सभी शासकीय कार्यालयों/स्कूल कॉलेजो व संगठनो संस्थाओं में ध्वजारोहण कर साफ-सफाई हेतु श्रमदान कर गांधी जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण करते हुए विचार गोष्ठी/भाषण/वाद-विवाद/परिचर्चा का आयोजन किया गया तथा उनके विचारो व सन्देशो को आत्मसात करने पर बल दिया गया। गांधी जी द्वारा बताये गये महिलाओं की उन्नति, गॉव को आत्म निर्भर बनाने आपसी सौहार्द ग्रामीण जीवन में सुधार लाने वाले जन कल्याणकारी योजनाओं पर बल दिया गया।
समस्त ग्राम पंचायतों, नगरीय निकायों, मलिन बस्तियों की साफ-सफाई करते हुए ब्लिचिंग पाउडर आदि का छिड़काव किया गया। महिलाओं की उन्नति के लिए महात्मा गांधी के बताये गये मार्ग का अवलम्बन करने हेतु बालिका शिक्षा, दहेज प्रथा की समाप्ति, महिला सशक्तिकरण, सामाजिक व आर्थिक क्षेत्रों में उनकी मजबूत भागीदारी कराने हेतु ऑगनबाड़ी कार्यकत्री, आशा बहुओं के साथ-साथ महिला कल्याण विभाग, महिला व बाल विकास पुष्टाहार विभाग के माध्यम से कार्यक्रम आयोजित किये गये। समस्त तहसीलों, विकास खण्डों, नगरीय निकायों, ग्राम पंचायतों, प्रतिष्ठानों, संस्थाओं पर भी विविध कार्यक्रम आयोजित कर जनमानस को जागरूक किया गया।