Azamgarh :जहानागंज में गूंजा ‘भारत माता की जय’, ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर निकली तिरंगा यात्रा

जहानागंज में गूंजा ‘भारत माता की जय’, ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर निकली तिरंगा यात्रा

रिपोटर राजेश सिंह
जहानागंज (आजमगढ़) ऑपरेशन सिंदूर की ऐतिहासिक सफलता के उपलक्ष्य में शुक्रवार को मंडल जहानागंज के ब्लॉक मुख्यालय से एक भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। यात्रा का शुभारंभ ‘भारत माता की जय’ और ‘वंदे मातरम्’ के नारों के साथ हुआ, जिससे समूचा क्षेत्र देशभक्ति के रंग में रंग गया।तिरंगा यात्रा ब्लॉक मुख्यालय से आरंभ होकर भारत माता की जय वंदेमातरम के नारे से गुंजते हुए तिरंगा चलकर मवेशी स्थित अमर शहीद कृष्ण कुमार सिंह की प्रतिमा स्थल तक पहुंची। वहां उपस्थित लोगों ने शहीद की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर ब्लॉक प्रमुख रमेश कनौजिया ने ऑपरेशन सिंदूर में सेना की वीरता पर सराहना की और कहा कि यह विजय देशवासियों के लिए गर्व का विषय है।यात्रा में भारी संख्या में स्थानीय नागरिक, कर्मचारी तथा पूर्व माध्यमिक विद्यालय जहानागंज के छात्र-छात्राओं ने हाथों में लहराते तिरंगे और गूंजते देशभक्ति के नारे पूरे माहौल को गौरवपूर्ण बना रहे थे।इस आयोजन का उद्देश्य न केवल ऑपरेशन सिंदूर के प्रति सम्मान प्रकट करना था, बल्कि युवाओं में देशप्रेम की भावना जागृत करना भी था। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ किया गया मंडल अध्यक्ष जहानागंज राकेश सिंह ने आए हुए सभी लोगों का आभार प्रकट किया

तिरंगा यात्रा के दौरान पुलिस प्रशासन थानाध्यक्ष जहानागंज वीरेंद्र कुमार अपने पुलिस बल के साथ लग रहें

इस मौके पर ब्लॉक प्रमुख रमेश कनौजिया, खंड विकास अधिकारी विकास शुक्ला ,भाजपा नेता हरेंद्र सिंह ,राम दर्शन यादव ,बहादुर चौबे , मंडल अध्यक्ष राकेश सिंह आनंद गुप्ता ,अखिलेश सिंह , दुर्ग विजय यादव, सुभाष सिंह गुड्डू सिंह बोहना भक्कू सिंह , गुड्डू सिंह जमुआ जेपी यादव प्रवेश कुमार लालजी रवि वर्मा आदि लोग उपस्थित रहे

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button