विद्यालय में मध्यान्ह भोजन के राशन, बर्तन ऊठा ले गए चोर।
रिपोर्ट :अशोकश्रीवास्तव ब्यूरोप्रमुख।
घोस/ कोपागंज। कोपगंज थाना क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय भदसा मानो पुर प्राथमिक विद्यालय के किचन का ताला तोड़ कर बच्चों के मध्यान्ह भोजन के लिए रखे दो बोरा चावल राशन, एक बोरा आटा,दो लीटर सरसों के तेल , तीन भगोना और लोहे की कढ़ाई उठा ले गए। सुबह विद्यालय खुलने के समय अध्यापक पहुंचे तो किचन का ताला टूटा हुआ देखा तो उनके होश उड़ गए
। अन्दर देखा तो चोरी होने की जानकारी हुई। जिसके बाद घटना की जानकारी तत्काल पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। विद्यालय में चोरी की दुसरी घटना। अध्यापकों ने बताया कि पूर्व में भी विद्यालय में चोरी की घटना हुई है। जिसका खुलासा आज तक नहीं हुई तब तक विद्यालय में चोरी की दुसरी घटना हो गई। जांच के दौरान पता चला कि चोरों ने विद्यालय के बाउंड्री बाल फांदकर किचन रूम पहुंचने के बाद चोरी की घटना को अंजाम दिया होगा। इस सम्बन्ध में विद्यालय के प्रधानाध्यापिका पुनिता सिंह ने थाने में अज्ञात चोरों के खिलाफ लिखित तहरीर दी है।