बदमाशों ने पीडब्लूडी ठेकेदार और उसके बेटे से आईफोन मारपीट कर मोबाइल की लूटे
The miscreants who arrived in two luxury cars in PNT Colony under Sanjeevani Nagar police station of Jabalpur, threatened the PWD contractor and his son and attacked them with sticks. After this, they looted the iPhone and threatened to kill them and fled. After which the police registered a case on the report and started searching for the accused.

जबलपुर के संजीवनी नगर थाना अंतर्गत पीएनटी कॉलोनी में दो लग्जरी कारो से पहुंचे बदमाशों ने पीडब्लूडी ठेकेदार और उसके बेटे को धमकाते हुए डंडे से हमला कर दिया इसके बाद आईफोन लूटकर जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। जिसके बाद पुलिस ने रिपोर्ट पर प्रकरण दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी । पुलिस के मुताबिक विजय नामदेव निवासी पीएनटी कॉलोनी
धनवंतरी नगर ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वे पीडब्लूडी में ठेकेदार है। बीती रात्रि 11.50 बजे करीब देवराज तिवारी का फोन आया तो कि घर के सामने मिलो काम है तो वे उठकर बाहर आया बाहर आकर देखा तो कोई नही था कुछ देर बाद रात्रि 12:15 बजे करीब दो गाडी एक ग्रे रंग की सेलटास कार एवं ब्लैकरंग की थार कार से आये थे, और सचिन नामदेव के मकान की चांबी मांगने लगे जिससे उसे पैसा लेना है जिसके चलते बोला कि अभी मकान मे काम शेष है इस लिए मकान का कब्जा नही दे सकते है और पैसा लेना शेष है। चौकी प्रभारी संजीवनी नगर दिनेश गौतम ने बताया कि
देवराज तिवारी एवं उसके अन्य साथी शराब पिये थे जो मकान की चांबी को लेकर विवाद करने लगे। डंडे से हमला कर दिया। बीच बचाव करने छोटा
बेटा विवेक नामदेव आया तो उसक साथ भी मारपीट की। देवराज तिवारी एवं उसके अन्य साथी हाथ घूसा से मारपीट करने लगे। बडा बेटा आदित्य
नामदेव एवं पडोसी मनवीर सिंह बीच बचाव करने आये उसी समय देवराज तिवारी ने आईफोन मोबाइल बल पूर्वक छीन लिया। इस पूरे मामले में देवराज और यशवंत पटेल को गिरफ्तार करते हुए
घटना में प्रयुक्त वाहन जब तक किया गया है तथा पूछता जारी है।
जबलपुर से वाजिद खान की रिपोर्ट



