एसडीएम अशोककुमारसिंह ने दोहरीघाट पहुँच कर नदी का किया निरीक्षण,नाविकों को दिया निर्देश

Mau,SDM Ashok Kumar Singh reached Dohrighat and inspected the river. Gave instructions to the boatmen

रिपोर्ट :अशोकश्रीवास्तव ब्यूरोप्रमुख।
घोसी। एसडीएम अशोक कुमार सिंह ने सोमवार को दोहरीघाट सरयू नदी के किनारे का निरीक्षण कर नवीको के साथ संवाद कर बाढ़ की स्थित की जानकारी प्राप्त किया। पाया कि शाम 4 बजे नदी का जलस्तर 67.97 मीटर रहा। नदी खतरे की बिन्दु से नीचे है।
एसडीएम अशोक कुमार सिंह दोहरीघाट सरयू नदी के किनारे स्थित रामघाट, गौरीशंकरघाट पहुँच कर नदी के जल स्तर के विषय में जानकारी प्राप्त किया। कर्मचारियों ने बताया कि सुबह की तुलना में नदी के जल स्तर में मामूली वृद्धि हुई है। नदी खतरे के बिंदु से नीचे है। नविको से संवाद करते हुए नावों की भौतिक जानकारी लेने के साथ उनको सतर्क रहने का निर्देश दिया। कहा कि जल स्तर ज्यादे बढ़ने की सूचना प्रशासन को देते रहे। एसडीएम अशोककुमार सिंह ने निरीक्षण मे पाया कि नदी के किनारे फसलों को नुकसान नहीं हुआ है। बाढ़ पर नजर के लिए लगाए गए कर्मचारी उपस्थिति मिले। इस अवसर पर दोहरीघाट चेयरमैन विनयजायसवाल, लेखपाल सुधाकर, के साथ नगर पंचायत कर्मचारी, आदि साथ रहे।.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button