बंदउ गुरु पद पदम परागा से गूंज उठा अनंत पीठ। अनंत पीठ आश्रम बरहज में गुरु पूर्णिमा के पर हुआ धूमधाम से पूजन।
विनय मिश्र ,जिला संवाददाता।
बरहज देवरिया।
योगीराज अनंत महाप्रभु के गुफा के समक्ष अनंत पीठ आश्रम बरहज के पीठाधीश्वर आनजनेय दास, जी महाराज द्वारा गुरु चित्रपटो का पूजन, वैदिक के मंत्रो के बीच, पूरे विधि विधान के साथ संपन्न हुआ आचार्य विश्राम शुक्ला, झारखंडे पांडे ,कृष्ण मुरारी तिवारी, प्रणव कुमार मिश्रा प्रधानाचार्य संस्कृत महाविद्यालय द्वारा विधि विधान से पूजन संपन्न कराया गया। पूजन कार्यक्रम के अवसर पर गुरु पीठ पर गोरखपुर, देवरिया, सहित अन्य क्षेत्रों से शिष्य पहुंचकर गुरु पूजन किया साथ ही गुरु पूर्णिमा के अवसर पर भंडारे का आयोजन किया गया था जिसमें शिष्यों एवं शिक्षण संस्थाओं के शिक्षक कर्मचारी अन्य आगंतुकों ने प्रसाद ग्रहण किया। इस अवसर पर ओमप्रकाश दुबे, विजय कुमार निगम ,चंद्रभूषण पांडे, परशुराम पांडे ,सावित्री राय, डॉक्टर ओम प्रकाश शुक्ला, बलभद्र तिवारी, कृष्ण कुमार मिश्रा, उर्मिला मिश्रा, राधेश्याम तिवारी, कमलेश मिश्रा, पीयूष मिश्रा, अनमोल मिश्रा, कृष्ण मुरारी मिश्र, संजय कुमार मिश्रा, मानस मिश्रा, अनुपम मिश्रा, सुनील पांडे, रामनिवास उपाध्याय, संतोष मिश्रा, सहित सैकड़ो की संख्या में श्रद्धालु भक्तजन उपस्थित रहे