शिद्दत से याद किए गए बाबा साहब भीमराव अंबेडकर।
रिपोर्ट विनय मिश्रा
देवरिया।भारत नगर पालिका क्षेत्र नंदन वार्ड पश्चिम में स्थित भारतीय जनता पार्टी के कार्यालय पर नगर अध्यक्ष विजय सिंह रिंकू एवं भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने बाबा साहब भीमराव अंबेडकर को माला अर्पित का उनकी जयंती पर याद किया भारतीय जनता पार्टी के पूर्व जिला उपाध्यक्ष सरवन सिंह एडवोकेट ने कहा कि बाबा साहब भीमराव अंबेडकर को संविधान सभा का अध्यक्ष बनाया गया था बाबा साहब को शिक्षा दीक्षा देने व दिलाने वाला ब्राह्मण परिवार था जिन्होंने बाबा साहब को अपने खर्चे से शिक्षा दीक्षा ग्रहण कराया और योग्य बनाया कार्यक्रम के दौरान नगर मंडल अध्यक्ष विजय सिंह रिंकू, सनी विश्वकर्मा ,विवेक गुप्ता, श्रवण कुमार सिंह, पूर्व मंडल अध्यक्ष अभयानंद तिवारी, रामनिवास उपाध्याय, जितेंद्र भारत, बृजेश शर्मा, अशोक सोनकर , अरुण कुमार जायसवाल, अरविंद रावत सहित भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।