महान राष्ट्रभक्त स्वतंत्रता आंदोलन के जननायक मंगल मंगल पांडे की जयंती मनाई गई।
Deoria news :The birth anniversary of the great patriotic freedom movement leader Mangal Pandey was celebrated
देवरिया।टाउन हॉल परिसर केजिला कांग्रेस कार्यालय पर देश के प्रथम स्वाधीनता संग्राम में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले महानायक अमर शहीद मंगल पाण्डेय को उनकी जयंती पर याद करते हुए कांग्रेस जनों ने पुष्पांजली अर्पित कर ”भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के अग्रदूत एवं 1857 की क्रांति के नायक अमर शहीद मंगल पाण्डेय जी की जयंती पर नमन” किया।
इस अवसर पर जिलाध्यक्ष विजय शेखर मल्ल ‘रोशन’ ने कहा ईस्ट इंडिया कंपनी कि गलत नीतियों के विरुद्ध सर्वप्रथम मंगल पाण्डेय जैसे क्रांतिकारियों ने ब्रिटिश सरकार के खिलाफ आवाज बुलंद की थी विद्रोह करने पर ब्रिटिश सरकार ने उनको गिरफ्तार कर 6 अप्रैल को कोर्ट मार्शल किया और 8 अप्रैल 1857 को फांसी पर लटकाया गया। आजादी के शलाका पुरुष मंगल पाण्डेय की जयंती पर अपने विचार रखते हुए बताया कि मंगल पाण्डेय की शहादत से ही देश के अंदर क्रांतिकारी में देश की आजादी के लिए जुनून पैदा हुआ और लाखों क्रांतिकारी देश को आजाद करने के लिए आगे आए ऐसे महान विभूतियों से युवा पीढ़ी को प्रेरणा लेनी चाहिए और जन-जन को स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के सपनों का भारत कैसा हो इस दिशा में कार्य करना चाहिए। इस अवसर पर पूर्व कार्यवाहक अध्यक्ष जयदीप त्रिपाठी, मुकुंद भास्कर मणि त्रिपाठी, शहर अध्यक्ष मिर्जा खुर्शीद, पूर्व शहर अध्यक्ष ऋषिकेश मिश्रा,सुभाष राय,भरत मणि त्रिपाठी,अब्दुल जब्बार,संजीव कुमार मिश्रा, शिव शंकर सिंह, हरिहर त्रिपाठी,रत्नेश मल्ल पिंटू,जुलेखा खातून, जय प्रकाश धनगर,आलोक त्रिपाठी राजन, सुनील यादव,धर्मेंद्र पाण्डेय,शहनाज जफर, मधु शर्मा, रीता देवी, रजनीश प्रसाद,रविन्द्र मल्ल, विनोद दुबे, रमेश चंद वर्मा,संदीप पाण्डेय, सत्यप्रकाश मणि,राजकुमार यादव, सोहन मिश्रा,पन्नालाल पाठक, व्यास दुबे, जयराम उपाध्याय, अशोक गोंड,अबुल हसन आदि कांग्रेस जनों ने श्रद्धांजलि अर्पित की।